• January 1, 2025

हुडको में टी 20, सुपर ओवर में पदमनाभपुर की टीम ने जीता मैच

हुडको में टी 20, सुपर ओवर में पदमनाभपुर की टीम ने जीता मैच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

OMEGA FCL T-10 लीग के द्वादश संस्करण का शानदार समापन हुआ।कार्निवाल FCL क्रिकेट का समापन हुडको C-3 मैदान में हुआ। रविवार, 29 दिसंबर को फाइनल मुकाबला पद्मनाभपुर पैंथर्स और भिलाई कैंप अवेंजर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में पद्मनाभपुर पैंथर्स ने जीत दर्ज की।

विजेता टीम पद्मनाभपुर पैंथर्स के कप्तान विकास तेजवानी ने इस जीत को पूरी टीम की जीत बताया। वहीं, उपविजेता टीम भिलाई कैंप अवेंजर्स के कप्तान सत्यदेव परिहार ने अपनी टीम के शानदार खेल की सराहना की। फाइनल मैच के “मैन ऑफ द मैच” राम चौधरी रहे, जबकि “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब अंशुल तेजवानी को मिला। “बेस्ट बॉलर” का खिताब आशीष देवांगन को दिया गया। टूर्नामेंट में “बेस्ट अंपायर” का खिताब बिट्टू सरकार को प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री धीरज बाकलीवाल (मेयर, दुर्ग) और श्री दीपक साहू द्वारा किया गया। श्री धीरज बाकलीवाल ने आयोजन समिति “फॉर्च्यून क्रिकेट लवर्स” के सदस्यों हेमंत नायडू, आशुतोष श्रीवास्तव, करूण चौधरी, आशीष राठौर, बिट्टू सरकार, किशोर सेठिया, सत्यदेव परिहार, राकेश सिंह, विकास तेजवानी, अंकित लूनिया और अन्य सदस्यों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही, उन्होंने जीवन में खेल के महत्व पर जोर दिया।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…