• January 1, 2025

नए साल के स्वागत में जीवनदायिनी शिवनाथ में बनारस की तर्ज पर महाआरती, जुटा पूरा शहर, 51हजार दीयों से जगमगाया नदी तट

नए साल के स्वागत में जीवनदायिनी शिवनाथ में बनारस की तर्ज पर महाआरती, जुटा पूरा शहर, 51हजार दीयों से जगमगाया नदी तट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग । बनारस की तर्ज पर शिवनाथ महोत्सव में हुई महाआरती,हजारों लोग भक्ति में झूमे। आज नव वर्ष के प्रथम दिन शिवनाथ महोत्सव का पांचवें वर्ष आयोजन किया गया, जिसमें जहां सुबह से ही मेला लगा और पर्यटकों एवं भक्तों ने शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई, 51 हजार दियों से महमरा तट को सजाया गया साथ ही बनारस की तर्ज पर 11 पंडितों महाआरती की,इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों का ध्यान रखा गया,झूले जंपिंग ने बच्चों का मनमोहा तो युवा वर्ग छत्तीसगढ़ मंच के संगीत कार्यक्रम में झूम उठे।

बच्चियां और महिलाओं ने दीपदान में सहयोग किया,आयोजक वरुण जोशी ने कहा कि यह आयोजन हम 22 वर्षों की शिवनाथ नदी के लीज मुक्त होने पर शिवनाथ महोत्सव का आयोजन लगातार पांच वर्षों कर रहे हैं है, यहां की आरती देखने आस पास जिलों सहित अन्य प्रदेश के भक्त भी सम्मिलित होते हैं,इस बार नागपुर की टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी की गई जो कि आकर्षण का केंद्र रही है,आयोजन में ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी,शहर विधायक गजेंद्र यादव जी,पूर्व विधायक अरुण वोरा जी,महापौर धीरज बाकलीवाल जी,समाजसेविका पायल जैन,मानसी गुलाटी,अशोक राठी,श्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…