• January 5, 2025

कातुलबोर्ड के शासकीय स्कूल में 60 लाख से विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

कातुलबोर्ड के शासकीय स्कूल में 60 लाख से विकास कार्य, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। कातुलबोर्ड के शासकीय स्कूल में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव ने स्कूल के बच्चों संग फीता काटकर अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किये। अब पढ़ाई करने भवन की समस्या नहीं आएगी। स्कूल के जर्जर कक्ष का संधारण तथा टॉयलेट निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य की सौगात मिल रही है। शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग आगे बढ़ाने शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कई पहल किये है। शहर के कई शासकीय स्कूलों के जर्जर भवन का संधारण कराने शासन से स्वीकृति दिलाये है ताकी शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों की शिक्षा में भवन की बाधा न बने। इस दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए नियमित स्कूल आने और अच्छे से पढ़ाई करने प्रेरित किये। विधायक गजेन्द्र ने बच्चों से पढ़ाई के बारे जानकारी लिए और उपस्थित शिक्षकों से कहा की बच्चों की पढ़ाई में कमी नहीं होनी चाहिए। निर्धारित समय में कोर्स पूरा करने और परीक्षा की तैयारी कराने कहा ताकी स्कूल के सभी बच्चे अच्छे अंक से उत्तीर्ण हो। कार्यक्रम में उपस्थित शाला विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्यो से भी आग्रह किये की समय समय आयोजित बैठक में अपनी उपस्थिति देकर स्कूल की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करें।

*इन कार्यों का हुआ लोकार्पण* – कातुलबोर्ड वार्ड 60 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 16 लाख की राशि से 2 अतिरिक्त कक्ष लोकार्पण, शासकीय प्राथमिक शाला में 29 लाख की राशि से 3 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण तथा कुछ माह पूर्व वार्ड भ्रमण के दौरान शासकीय पूर्व. मा. शाला के शिक्षकीय स्टॉफ ने में स्कूल परिसर में बालक बालिकाओं के अलग अलग टॉयलेट, अतिरिक्त कक्ष बनाने की मांग किये थे, ताकी बच्चों की पढ़ाई में भवन की समस्या न हो। विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से शासन से विकास कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर आज भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान पार्षद जयश्री जोशी, देवनारायण चंद्राकर, अरुण सिंह, कांशीराम कोसरे, पूर्व पार्षद अल्का बाघमार, श्वेता ताम्रकार, जयश्री राजपूत, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, मनमोहन शर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष विक्रम यादव, छवि साहू, आरईएस एसडीओ सीके सोने, उपअभियंता अश्वनी द्विवेदी उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…