• January 7, 2025

डेकोरेटिव पोल की रौशनी से जगमगाएगा पचरीपारा, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

डेकोरेटिव पोल की रौशनी से जगमगाएगा पचरीपारा, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। वार्ड 28 पचरीपारा का सड़क अब डेकोरेटिव पोल की रौशनी से जगमगाएगा। वार्डवासियो को एक डोमशेड की सौगात भी मिली है। दोनों विकास कार्य का शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड के वरिष्ठजनों के साथ लोकार्पण किया।
यादव छात्रावास वाली गली में 15 नग डेकोरेटिव बिजली पोल और पार्षद निधि से नवनिर्मित डोमशेड का लोकार्पण किया गया। वार्ड 28 पचरी पारा में दुर्गा मंच के पास डोमशेड मिलने से नागरिकों ने सरकार का आभार जताया। इस दौरान वार्ड में अन्य विकास कार्य के वार्ड की महिलाओ ने विधायक गजेन्द्र यादव के समक्ष अपनी मांग रखी जिसे पूरा करने उन्होंने आश्वासन दिए। विधायक गजेन्द्र यादव उपस्थितजन सम्बोधित करते हुए बताया की प्राथमिकता के आधार पर शहर सड़क, बिजली, पानी को लेकर निरंतर कार्य किये जा रहे है। मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने शासन से लगातार सौगात मिल रही है। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सेन, ममता सेन, नीता यादव, रानी भोई, बुथ अध्यक्ष गणेश राम यादव, गिरीश यादव, हेमू ढिमरी, चेतना पटेरिया, महेंद्र यादव, सन्नी यादव, रितिक पटेल समस्त मोहल्लेवासी एवं युवा साथीगण उपस्थित रहे।

*सतनामी आश्रम में होगा विकास कार्य* –
सतनामी आश्रम कल्याण समिति सांस्कृतिक भवन में विकास कार्य किये जायेंगे। शहर विधायक गजेन्द्र यादव एवं अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा ने जैतखाम के समक्ष गुरु घासीदास बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। उक्त भवन में विभिन्न सामाजिक व संगठन की गतिविधि, शादी ब्याह तथा बैठक, प्रशिक्षण आयोजित होते रहते है ऐसे में भोजन एरिया के लिए किचन शेड और शौचालय निर्माण हेतु भूमिपूजन किये। दोनों कार्य 24 लाख की लागत से किये जायेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, एमडी महिलकर, मांकचंद देशलहरा, पीआर जांगड़े, घमंड मंडले, जीवन देशलहरा, गुलाब वर्मा, कुलेश्वर साहू, शिवेंद्र परिहार, कांशीराम कोसरे, गुड्डू यादव, कमल देवांगन, शेखर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, महेंद्र लोढ़ा, और अशोक राठी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…