• January 8, 2025

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में दुर्ग के पत्रकार, दुर्ग प्रेस क्लब ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के लिए मांगा न्याय

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में दुर्ग के पत्रकार, दुर्ग प्रेस क्लब ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार के लिए मांगा न्याय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर के निर्मम हत्या मामले में मीडिया कर्मियों के अलावा राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इस कड़ी में दुर्ग प्रेस क्लब (पत्रकार परिषद, जिला दुर्ग) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर उन्हें राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर के हत्यारो के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की गई। आक्रोशित वरिष्ठ पत्रकारों का कहना था कि हत्या की यह घटना निंदनीय है। ऐसी घटना से मीडियाकर्मियों की लेखनी थमने वाली नहीं है, बल्कि पूरे मजबूती से आगे भी समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ सच्चाई की यह जंग जारी रहेगी। दुर्ग प्रेस क्लब की मांगों में युवा पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर के हत्यारो को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ की मुआवजा राशि और प्रदेश में पत्रकारों के सुरक्षा हित में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने की मांग शामिल है। ज्ञापन सौंपने मीडिया कर्मी पटेल चौक से रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकार की हत्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पत्रकारों ने उक्त मांगों पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान दुर्ग प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सतीश वर्मा, पुनीत कौशिक, पवन देवांगन, रोमशंकर यादव, धनेंद्र सिंह चंदेल, राहुल शर्मा, आशीष ठाकुर, पुरेंद्र देशमुख, ज्वाला अग्रवाल, नसीम फारूकी, वीना दुबे, प्रेमलाल देशमुख, गोविंद यदु ,रंजन पांडेय, छन्नूलाल सिन्हा, हमीद खान, दीपक राजपूत के अलावा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…