• May 30, 2024

एसपी साहब…इंदिरा मार्केट, दुर्ग और पावर हाउस स्टेशन के आसपास भी कार्रवाई कराएं

एसपी साहब…इंदिरा मार्केट, दुर्ग और पावर हाउस स्टेशन के आसपास भी कार्रवाई कराएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और ई रिक्शा पर कार्रवाई की। यातायात पुलिस द्वारा बिना वर्दी, नो पार्किग में खड़े कुल-50 ऑटो एवं ई-रिक्शा चालको के विरूद्ध की गई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर यह करवाई की गई । यातायात जोन दुर्ग, सिविक सेन्टर, भिलाई 03 एवं आकाश गंगा जोन द्वारा ओवर लोड, बगल में सवारी बैठाना, बिना वर्दी एवं नो पार्किग में खडे ऑटो एवं ई-रिक्शा वाले कुल-50 ऑटो चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। करवाई को लेकर लोगों ने कहा कि ऐसी कारवाई पुलिस विभाग नियमित क्यों नहीं करता। जबकि चौक चौराहों पर पुलिस जवान हर समय सक्रिय रहते हैं। वाहनों की जांच और नियमों का पालन कराते हैं। लोगों ने कहा कि पवार हाउस, दुर्ग स्टेशन और इंदिरा मार्केट क्षेत्र में लोग खासे परेशान हैं। ऑटो और ई रिक्शा चालकों की दादागिरी चल रही है। कहीं भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं। उन पर भी करवाई करने की मांग लोगों ने पुलिस अधीक्षक से की है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…