• January 12, 2025

विवेकानंद के उद्घोष गर्व से कहो हम हिंदू हैं…ने सांस्कृतिक चेतना जगाई : गजेंद्र यादव

विवेकानंद के उद्घोष गर्व से कहो हम हिंदू हैं…ने सांस्कृतिक चेतना जगाई : गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर के ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में रविवार को मनाई गई। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं सहित शहीद भगत सिंह ‌वाडे क्रमांक नंबर 19 कार्यकर्ता तारा अभिषेक टंडन ने स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पुष्पांजलि दी। मौके पर मौजूद दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को `राष्ट्रीय युवा दिवस` के रूप से मनाया जाता है।उनके अमर उद्घोष ”गर्व से कहो- हम हिंदू हैं” ने भारत की सुप्त सांस्कृतिक चेतना को जगाया था। उन्होंने अपने युवावस्था में ही विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया था। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।

ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। न्यू नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा उन्होंने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी। श्रीराम कृष्णा परमहंस से मिलने के बाद इनका धार्मिक और संत का जीवन आरंभ हुआ और उन्हें अपना गुरु बना लिया तथा विश्व में ध्यान, योग और अन्य आध्यात्मिक रास्तों को बढ़ावा दिया।

अभिषेक टंडन ने स्वामीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक विज्ञान, दर्शन,इतिहास, धर्म कला और साहित्य जैसे विषयों में अच्छे ज्ञाता होने के साथ अपने ज्ञान तथा शब्दों में विश्वभर में हिंदू धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदला। उन्होंने लोगों को अध्यात्म तथा वेदांत से परिचित कराया। अपने भाषण में उन्होंने विश्वभर को भारत के अतिथि देवो भव, सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकार्यता के विषय से परिचित कराया। मौके पर विभाग संयोजक तारा अभिषेक टंडन,अर्जुन दीप , सुभाष सोनी , लक्ष्मण ‌कुमार , सनी तांडी, लकी बॉय दिग्विजय ताड़ी समेत दर्जनों मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे|


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…