• January 12, 2025

युवा दिवस पर विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

युवा दिवस पर विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। आज विश्व युवा दिवस पर विधायक गजेन्द्र यादव पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद भवन पहुँचे और स्वामी विवेकानंद जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किये।युवाओ को प्रेरणाश्रोत विवेकानंद के सिद्धांतो पर चलने सम्बोधित किये। इस दौरान उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, चेम्बर ऑफ कॉमर्स से अशोक राठी, सभी मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिन्होंने विवेकानंद के जयकारे लगाए और पुष्प अर्पित कर उनके ओजस्वी भाषण और विचार दुनियाभर में प्रेरणा का स्रोत बने हुए स्मरण किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत, दार्शनिक और राष्ट्रवादी थे। वह एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने भारत में ही नहीं विदेशों तक राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को पहुंचाया और युवाओं को प्रोत्साहित किये। अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किये। हर साल 12 जनवरी को यह दिन युवाओं को प्रेरित करने और उनके उत्थान के लिए समर्पित किया जाता है। विधायक गजेन्द्र ने कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओ को सफल होने उन्होंने उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए ” युवाओ के लिए प्रेरणादायक है। मौके पर उपस्थित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओ को उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों, मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देने कहा ताकी उनके विचारों को देश के हर युवा तक पहुंचाना है जिससे वे देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…