• January 13, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव ने दी छेर छेरा पुन्नी और शाकम्भरी जयंती की शुभकामनाएं, शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम हुए शामिल

विधायक गजेन्द्र यादव ने दी छेर छेरा पुन्नी और शाकम्भरी जयंती की शुभकामनाएं, शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छेर छेरा पुन्नी और शाकम्भरी जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए और प्रदेशवासियो को दान पुण्य का महापर्व छेर छेरा की बधाई दिए और माँ शाकम्भरी की पूजा अर्चना कर सभी के सुख समृद्धि की कामना किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में छेरछेरा पुन्नी तिहार सामाजिक समरसता, दानशीलता एवं समृद्ध गौरवशाली परंपरा का संवाहक है। पौष माह के पूर्णिमा को मनाया जाने वाला पर्व छेरछेरा छत्तीसगढ़ का परंपरा का प्रतीक है। यह छत्तीसगढ़ की कृषि प्रधान संस्कृति और ग्रामीण जनजीवन मे समानता की भावना को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि के इस त्योहार में बच्चे किसानों के घर जाकर मांग कर छेरछेरा मांगते हैं।
सब्जी वितरण में हुए शामिल
चंडी मंदिर चौक में मरार पटेल समाज, दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित माँ शाकम्भरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और पटेल समाज द्वारा समाज द्वारा अपनी बाड़ी में उगाई गई शुद्ध और प्राकृतिक सब्जियों का वितरण में अपनी सहभागिता दिए। इसके अलावा उरला में में जयंती पर पटेल समाज के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए उन्हें शासन की शाकम्भरी योजना की जानकारी दिए और अपने समाज और संस्कृति को संजोये रखने आव्हान किये। समाज के पदाधिकारियों द्वारा भवन की मांग की घोषणा भी किये। पार्षद देवनारायण चंद्राकर, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, कांशीराम कोसरे, मनीष साहू, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, अमित पटेल, गोपू पटेल, राहुल सोनकर, विजय ताम्रकार, भूपेंद्र साहू, कुलदीप साहू, दिनेश नलोडे, नवीन साहू, नारायण शर्मा, आसिफ अली, अनिकेत यादव, अविनाश राजपूत, एवं कुंदन साहू उपस्थित रहे।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…