• January 16, 2025

पत्रकारिता की चलती फिरती पाठशाला थे दाऊजी डोमार सिंह चंद्राकर

पत्रकारिता की चलती फिरती पाठशाला थे दाऊजी डोमार सिंह चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

संतोष मिश्रा

 

वरिष्ठ पत्रकार स्व. डोमार सिंह चन्द्राकर अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी जुड़ी यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी। सरल, सहज और स्पष्टवादी स्व. डोमार सिंह चन्द्राकर ने पांच दशकों तक कलम के सजग सिपाही के रुप में विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी। मेरी उनकी पहली मुलाकात मेरे चाचा स्व दिनेश मिश्रा के दफ्तर में हुई थी जब मेरे चाचा दैनिक चिंतक छोड़कर अपना अखबार शुरू किए थे। उनके अखबार दैनिक करार में स्व. डोमार सिंह चन्द्राकर सिटी रिपोर्टर के पद पर नियुक्त हुए थे। उस समय मे पढ़ाई कर रहा था और अपना खाली समय दैनिक करार प्रेस में बताता था। इस तरह छात्र जीवन से ही मैने पत्रकारिता के क्षेत्र में पदार्पण कर लिया‌ था। उस समय पत्रकारिता का ककहरा सीखाने वाले गुरुजनों में एक थे स्व डोमार सिंह चन्द्राकर जिन्हें हम सब दाऊजी कहा करते थे। उनसे मैने काफी कुछ सीखा। यदि यह कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि दाऊजी अपने आप में पत्रकारिता की चलती फिरती पाठशाला थे। प्रशिक्षु पत्रकारों को प्रोत्साहित करते थे। दाऊजी से मेरे आत्मीय संबंध अंत तक बने रहे। यद्यपि कुछ साल पूर्व वे स्वास्थ्यगत कारणों से पत्रकारिता के क्षेत्र से सेवानिवृत्त हो गए थे लेकिन मेरा उनसे सतत संपर्क बना रहा। उनका सूचना तंत्र बेहद मजबूत रहा है। उनके पास सूचनाओं का भंडार था जो अक्सर मेरे भी काम आता था। दाऊजी का यूं हम सबको छोड़ कर जाना मेरे लिए व्यक्तिगत भारी क्षति है। परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। अंत में दाऊजी के लिए श्रद्धा सुमन के रुप में यही कहूंगा कि – हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती रही, बड़ी मुश्किल से हो तुम है चमन में दीदावर पैदा।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…