• May 31, 2024

100 मीटर रेस में दुर्ग के योगेश यादव बने नेशनल चैंपियन 

100 मीटर रेस में दुर्ग के योगेश यादव बने नेशनल चैंपियन 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

संयुक्त भारत खेल फेडरेशन इंडिया( इंदू श्री आगेजनाईजेशन )  द्वारा 24 से 26 मई तक विभिन्न खेलो का आयोजन जम्मू युनिवर्सिटी जम्मू-कश्मीर में किया गया, जिसमें देश के लगभग 23 राज्यों ने भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर की रेस में दुर्ग पोलसाय पारा के योगेश यादव ने बेहतर प्रदर्शन किया। उसने तमिलनाडु और राजस्थान के खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। उसने यह दौड़ 11.50 सेकंड में पूरी की। छत्तीसगढ़ से फुटबाल और कबड्डी की टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। योगेश स्टेशन रोड दुर्ग स्थित सनशाइन हायर सेकंडरी स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर दर्शन भागवानी, प्रिंसिपल नम्रता नागर ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के निखारने के लिए हर तरह से प्रयास किए जाते हैं। योगेश ने केवल स्कूल ही नहीं पूरे शहर का नाम रोशन किया है। खेलो में छत्तीसगढ़ कबड्डी, फुटबॉल खिलाड़ी ने जम्मू-कश्मीर टीम को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता। टीम में शामिल खिलाड़ी बृजेश पटेल कवर्धा, संदीप कवर्धा,  योगेश यादव दुर्ग, लक्की सिन्हा  मोहरेगा धमधा, टेमन यादव भोथली, राकेश पटेल धमतरी, विकास श्रीवास कंहारपुरी राजनांदगांव,  मनीराम कवर्धा,  टुपेश दुर्ग, वेदप्रकाश दुर्ग, अभय यादव दुर्ग, चंद्रभान साहू मासाभाठ, डिलेश यादव तुमडीबोरड राजनांदगांव, बिरेंद्र कुमार निर्मलकर सरेखा बालोद और कोच लाल कृष्ण देशमुख  और भारत यादव थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…