• January 21, 2025

भाजपा पहले घोषित करेगी प्रत्याशी, कांग्रेस में सरला संजय कोहले लगभग फाइनल, 22 जनवरी से नामांकन

भाजपा पहले घोषित करेगी प्रत्याशी, कांग्रेस में सरला संजय कोहले लगभग फाइनल, 22 जनवरी से नामांकन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के महापौर व वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए तैयारी में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। भाजपा का काम कांग्रेस की तुलना में बेहद व्यवस्थित है। भाजपा ने सदस्यता अभियान को गति देकर पूरे वार्ड में बूथ स्तर पर अपनी एक मजबूत टीम तैयार कर दी है। वार्ड पार्षदों का चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों से आवेदन लेकर तीन-तीन नाम का पैनल तैयार कर लिया है। और अंतिम निर्णय लेने की स्थिति में पहुंच गई है। वहीं नामांकन दाखिले से दो दिन पहले प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है। माना जा रहा है कि भाजपा वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा पहले करेगी और कांग्रेस नामांकन समाप्ति के एक दो दिन पहले करेगी।
भाजपाई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडल स्तर पर प्राप्त आवेदन का ह्यविषय जिला स्तर पर पहुंच गया है और मीटिंग भी हो चुकी है। विधायक गजेन्द्र यादव संगठन के साथ बैठकर एक-एक वार्ड के विषय में विचार कर रहे है। प्रत्येक आवेदन पर गहनता पूर्वक ढग़ से विचार किया जा रहा है। जीतने वाले प्रत्याशियों के चयन पर मंथन जारी है। वहीं कांग्रेस ने वार्ड से पार्षद प्रत्याशी के चयन के लिए वार्ड प्रभारी बना दिए है और उन्हें पैनल बनाकर नाम देने के लिए कहा है। इधर महापौर पद के लिए कांगे्रस व भाजपा दोनों पार्टियों में दावेदारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भाजपा में महापौर पद के लिए अल्का आघमार, गायत्री वर्मा, मानसी गुलाटी, लीना दिनेश देवांगन दौड़ में शामिल है। कुर्मी सांसद यादव विधायक कुर्मी जिलाध्यक्ष के बाद साहू समाज से प्रतिनिधित्व की मांग उठ रही है। इसमें पूर्व पार्षद सविता पोषण साहू का नाम सामने आया है। साहू समाज से डा.भारती साहू ,गणेशिया साहू की भी दावेदारी सामने आई है। लेकिन इन्होंने भाजपा संगठन में कभी काम नहीं किया है और पार्टी में कभी सक्रिय नहीं रही है। इसलिए इन्हें अवसर मिलने की संभावना कम है। भाजपा ने बाहर से आए लोगों को दबाव में आकर कभी अवसर नहीं दिया है। साहू समाज को प्रतिनिधित्व देने का अवसर मिला तो पार्टी और संगठन में सक्रिय सविता पोषण साहू को मौका मिल सकता है।
कांग्रेस में पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा की पत्नी पार्षद व एम.आई.सी. प्रभारी सत्यवती वर्मा, वरिष्ठ पार्षद प्रेमलता पोषण साहू , रामकली यादव व कल्पना देशमुख,मृणालनी समर्थ महापौर प्रत्याशी पद के लिए दावेदार है। इसमें सरला संजय कोहले का नाम भी जुड़ गया है। सरला कोहले वार्ड 13 से 2014 व 2019 के बीच पार्षद रह चुकी है। कांगे्रस की सक्रिय सदस्य होने के साथ कुनबी समाज की भी सक्रिय सदस्य है। इसके अतिरिक्त गजानन मंदिर महिला समिति की सचिव व आर्यनगर राधाकृष्ण मंदिर की सदस्य है। कांग्रेस को महापौर पद के लिए सक्षम और आर्थिक रूप से संपन्न प्रत्याशी की तलाश है। जो स्वयं के खर्च वहन के साथ वार्ड के प्रत्याशियों की भी मदद कर सके। कांग्रेस में चुनाव लडऩे वालों को पार्टी से कोई मदद नहीं मिलती। वही भाजपा का काम सिस्टमेटिक तरीके से होता है।


Related News

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मरोदा पुरैना मंडल अंतर्गत नेवई वार्ड क्रमांक 34, बूथ…
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं प्रतिनिधि मंडल ने किया कलेक्टर दुर्ग से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक ताम्रध्वज साहू एवं कांग्रेस के एक प्रतिनिधि…
रायपुर नाका मुक्तिधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने महापौर टीम के साथ पहुँची

रायपुर नाका मुक्तिधाम में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 60 रायपुर नाका में स्थिति मुक्तिधाम…