• January 27, 2025

अल्का बाघमार ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ दाखिल किया नामांकन, कहा – जनता से किए हर वायदे पर खरा उतरूंगी

अल्का बाघमार ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ दाखिल किया नामांकन, कहा – जनता से किए हर वायदे पर खरा उतरूंगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग। आज भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ कलेक्टोरेट जाकर नामांकन दाखिल कर दिया। नगरीय निकाय चुनाव के लिये मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। दुर्ग निगम के लिए महापौर एवं पार्षदो को 28 जनवरी तक किया जाना है और 11 फरवरी को मतदान किया जाना है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की आज दुर्ग नगर निगम महापौर चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अलका बाघमार जी के साथ नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। पूर्ण विश्वास है कि वे प्रचंड बहुमत से विजयी होकर दुर्ग नगर निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
महापौर प्रत्याशी श्रीमति अलका बाघमार ने कहा की नामांकन फॉर्म लेकर पहला सेट जमा किया। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। अब दुर्ग के शहर सरकार में भी भाजपा का परचम लहराएगा। मोदी जी गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में भाजपा सरकार ने मात्र एक साल में ही आधे से ज्यादा चुनावी वादे को पूरा किये है। चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओ में पूरा उत्साह है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में भी दुर्ग की जनता ऐतिहासिक जीत दिलाने तत्पर है।
अलका बाघमार इसके पूर्व निगम में पार्षद रह चुकी है निगम के काम काज का अनुभव है, उन्होंने निगम में अपील समिति की जिम्मेदारी भी संभाली है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका पद तथा महिला मोर्चा पद का निर्वहन भी किये है।


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…