• January 28, 2025

कुम्हारी में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का बी फार्म पेश, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने जमा किया प्रमाण पत्र

कुम्हारी में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का बी फार्म पेश, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने जमा किया प्रमाण पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

कुम्हारी। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कुम्हारी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का बी फार्म जमा किया। बी फार्म किसी भी प्रत्याशी को राजनीतिक दल की ओर से अधिकृत किए जाने संबंधी प्रपत्र होता है, जिसे राजनीतिक दल द्वारा पेश किया जाता है।

इस दौरान कुम्हारी के चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, वरिष्ठ नेता राकेश पाण्डेय, गोल्डी गोस्वामी, माखन कोसरिया सहित पार्षद पद के समस्त उम्मीदवार उपस्थित रहे।

बी फार्म जमा करने के बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि जिस तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कुम्हारी शहर से भाजपा ने लीड हासिल की थी उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में भी कुम्हारी नगर पालिका में भाजपा का परचम लहरायेगा। कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों को जीत दिलाने के लिए संकल्प बद्ध हैं।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…