• January 28, 2025

दुर्ग में प्रेमलता साहू की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, अरुण वोरा बोले – हम भारी बहुमत से जीतेंगे

दुर्ग में प्रेमलता साहू की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, अरुण वोरा बोले – हम भारी बहुमत से जीतेंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपनी शक्ति और एकजुटता का भव्य प्रदर्शन किया। मेयर प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता साहू की नामांकन रैली, जो कांग्रेस भवन से शुरू हुई, शहर में कांग्रेस के विजयी अभियान का संदेश दे गई। इस ऐतिहासिक रैली में श्री अरुण वोरा ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा, “संगठन को हमेशा सर्वोपरि मानना चाहिए। हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर हमारी मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव कांग्रेस के नाम रहेगा।

60 वार्डों के सभी कांग्रेस प्रत्याशी पूरे उत्साह और जोश के साथ इस रैली में शामिल हुए, और उनकी उपस्थिति ने जनता में जीत का भरोसा और मजबूत किया। समर्थकों का विशाल जनसैलाब और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ने पूरे शहर को कांग्रेसमय बना दिया।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए कहा, यह चुनाव संगठन की ताकत और हमारे संकल्प का परिचय है। हम केवल चुनाव नहीं लड़ रहे, हम दुर्ग की प्रगति और जनता की सेवा के लिए मैदान में हैं।

रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, कार्यकर्ताओं के जोशीले नारे, और कांग्रेस की झंडियों से सजे हुए रास्तों ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया। जनता की भारी भागीदारी और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि दुर्ग में कांग्रेस एकजुट होकर इतिहास रचने को तैयार है।

एकजुटता और जीत का विश्वास

कांग्रेस भवन से शुरू हुई यह रैली यह संदेश भी दे गई कि दुर्ग की जनता ने कांग्रेस के हाथों में विश्वास जताने का मन बना लिया है। अब दुर्ग तैयार है – कांग्रेस की एक और ऐतिहासिक जीत के लिए!


Related News

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…
वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई के लिए रहें तैयार

वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश, निर्देशों की अवहेलना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…