• January 29, 2025

धनोरा कृषि कॉलेज में मना गणतंत्र दिवस, संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन

धनोरा कृषि कॉलेज में मना गणतंत्र दिवस, संस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा रिसाली में 76 वा गणतंत्र दिवस कालेज में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के डायरेक्टर श्री नलिन लूंनिया थे। मुख्य अतिथि श्री लूनिया जी ने ध्वजारोहण किया । छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश विकास की ओर बढ़ रहा है और विकास की प्रक्रिया में अपनी कृषि और नर्सिंग की डिग्री पूरी करके सहभागी बने और कॉलेज के साथ छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन करे । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल प्रिंस वर्गिस , वाइस प्रिंसिपल पवन ग़ज़पाल, बी एड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ लतिका क्रिश्चियन, सुनील कुमार सिंह,माधुरी श्रीवास्तव, नसरीन हाशमी मैडम, पूजा सिंह, मिस अंजली स्वामी, मिस अंकिता वर्मा,मिसेज रेणु साहू, श्रीमती रानू साहू, रूपराम sahuआदि स्टाफ मौजूद थे। बी एस सी (कृषि) प्रथम वर्ष और बी एस सी तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने सजावट और रंगोली बनाने में सहयोग किया इसके अलावा कपिल यादव और खेमलाल चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। बी एस सी द्वितीय वर्ष की छात्रा अमीषा सोनी ने एंकरिंग की और समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडे ने किया ।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…