• January 31, 2025

पार्षदो के चुनाव कार्यालय का विधायक गजेन्द्र यादव ने किया उद्घाटन, वार्डों में किया जन संपर्क

पार्षदो के चुनाव कार्यालय का विधायक गजेन्द्र यादव ने किया उद्घाटन, वार्डों में किया जन संपर्क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग निगम क्षेत्र के मैदान में उतरे भाजपा पार्षदो ने अपने वार्ड में चुनाव कार्यालय तैयार किये है जिसका विधायक गजेन्द्र यादव ने उद्घाटन किये। मौके पर उपस्थित कार्यकर्त्ताओ से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता का स्नेह और समर्थन लेने कार्यकर्त्ताओ से संवाद कर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतो से विजयी दिलाने उत्साहवर्धन किया। मिडिया से चर्चा में उन्होंने कहा की दुर्ग निगम के पूरे के पूरे 60 वार्ड में पार्षद के जीत के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ता घर घर पहुंच रहे है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पार्षद चुनाव कार्यालयों का भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रत्याशियों ने जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान दुर्ग निगम चुनाव पार्षद एवं महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के पक्ष समर्थन जुटाने को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की और जनता से सहयोग एवं समर्थन के लिए अपील किया। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता और जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग निगम में पूर्व कांग्रेस सरकार के पार्षद और महापौर ने घोटाला के अलावा कुछ नहीं किया, जनता से सिर्फ झूठ बोला। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जो कहा वो सब किया है। समाज को सुरक्षा सिर्फ भाजपा दे सकती है। किसी के बहकावे में नहीं जाना दुर्ग के विकास के लिए भाजपा को जीतना है। 11 फरवरी को सभी को आवश्यक रूप से कमल छाप निशान पर बटन दबाकर विजय दिलाना है। शहर सरकार को बदलने के लिए उत्साहित कार्यकर्ताओं को निगम की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार सहित सभी 60 वार्डों में पार्षदो के सीट पर चुनाव जिताने ऊर्जा का संचार किये।


Related News

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । जिला भाजपा के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का जन्मदिन मंगलवार को…
बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को दी सख्त हिदायत

बढ़े बिल, कटौती और अंधेरे पर आक्रोश, बिजली व्यवस्था सुधारने विभाग को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों, अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की…
विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों का होगा समाधान

विशेष लोक अदालत के माध्यम से माननीय उच्चतम न्यायालय के लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप…