• June 7, 2024

वार्ड 15 में सफाई की लचर व्यवस्था, मेयर ने मौके पर पहुंचकर तत्काल व्यवस्था ठीक करवाई

वार्ड 15 में सफाई की लचर व्यवस्था, मेयर ने मौके पर पहुंचकर तत्काल व्यवस्था ठीक करवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। 6 जून!दुर्ग निगम के वार्ड क्रमांक 15 की समस्याओं को जानने महापौर धीरज बाकलीवाल नागरिकों से रूबरू हुये। इस दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने मौजूद अधिकारी / कर्मचारी से वार्ड में दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पानी निकासी का संसाधन नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लिया। नागरिकों को आश्वस्त किया कि जल्द समस्या का निराकरण कर नाली के पानी की निकासी की व्यवस्था किये जाने को लेकर निर्देश दिये।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान राइट द फाइट की सफलता के लिए इन दोनों कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए।आयुक्त लोकेश चंद्रकार ने साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर ही अधिकारियों को नालियों का बेहतर ढ़ंग से सफाई करवाने निर्देश दिये।महापौर ने कहा कि शहर को और भी साफ सुथरा रखने की बात कही।महापौर ने कहा कि कुछ ही दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी। इसके लिए नालियों की नियमित सफाई हो तथा लोगों को नालियों व नाला में कचरा न डालने के लिए प्रेरित किया।महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा वार्ड 15 में पहुँचे और लोगो के द्वारा शिकायतो को संज्ञान में लिया।

 


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…