• February 13, 2025

दुर्ग निगम में बन रही भाजपा सरकार, 50 हजार से महापौर और 40 से अधिक पार्षद जीतेंगे: गजेन्द्र यादव

दुर्ग निगम में बन रही भाजपा सरकार, 50 हजार से महापौर और 40 से अधिक पार्षद जीतेंगे: गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए जनता द्वारा किये मतदान पर विधायक गजेन्द्र यादव ने सभी मतदाताओं का आभार जताये है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी नीतियां और सुशासन लोगों के हृदय में बस चुका है, 11 फरवरी को हुए चुनाव में दुर्ग की जनता का बीजेपी के प्रत्याशीयों के प्रति अपार समर्थन से स्पष्ट है की 50 हजार से अधिक मतो के अंतर से महापौर और 40 से अधिक पार्षद जीतेंगे।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की नगर निगम चुनाव में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और एक एक कार्यकर्त्ताओ ने बीजेपी प्रत्याशी को प्रचंड मतो से जीत दिलाने मेहनत किये। जिला भाजपा संगठन द्वारा निगम के सभी वार्ड में कार्यकर्त्ताओ की टीम बनाकर व्यवस्थित तरीके चुनाव संपादन कराया गया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की निगम चुनाव में जनता का अभूतपूर्व समर्थन दर्शाता है कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। अब, प्रदेश विकास की तिगुनी गति से आगे बढ़ेगा, और हर नागरिक को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प साकार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक वर्ष में ही आधे से ज्यादा चुनावी वादों को पुरा किये है। महतारी वंदन हो या किसानों को एकमुशत राशि। भूमिहीन को सहायता राशि, गरीबों को आवास देकर पक्के मकान के सपने को पूरा किये। दुर्गवासियों की हर मांग को सरकार ने पूरा किया। दुर्ग निगम के प्रत्येक वार्ड सीमेंटीकरण सड़क, नाली, पुल पुलिया सहित बुनियादी सुविधाओ के विस्तार करने लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति की श्रृंखला बनी हुई है। एक वर्ष में ही दुर्ग के लिए 249 करोड़ की राशि की स्वीकृति से सरकार और जनता के बीच विश्वास बढ़ा है। विष्णुदेव साय सरकार में दुर्ग शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सहित शहर के सर्वांगीण विकास हेतु कई सौगात दिए जिसके परिणाम स्वरुप दुर्ग निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…