• February 13, 2025

पार्षदों के चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गजों का फैसला 15 को, 28 से 30 भाजपा व 17 से 18 कांग्रेस पार्षदों की जीत का अनुमान

पार्षदों के चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गजों का फैसला 15 को, 28 से 30 भाजपा व 17 से 18 कांग्रेस पार्षदों की जीत का अनुमान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । नगर निगम के साठ वार्डो के लिए पार्षदों के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का भविष्य ई.वी.एम. में कैद हो गया है। इनके भाग्य का फैसला 15 फरवरी को मतो की गिनती के बाद होगा। कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियां अधिक से अधिक पार्षदों के जीत का दावा कर रही है।
यहां गौरतलब है कि शहर के अधिकतर वार्डो में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ है वहीं कई वार्डो में दोनों पार्टी के बागी व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी राजनैतिक समीकरण में उलट फेर करते दिखाई पड़े है। इनका भी प्रभाव मतों की गिनती के बाद उजागर होगा। कांग्रेस के जिन दिग्गजों का भविष्य ई.वी.एम.में कैद हुआ है उसमें नगर निगम के पूर्व सभापति राजेश यादव पूर्व एम.आई.सी.प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू,शंकर ठाकुर पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा पूर्व एल्डर मैन अंशुल पान्डे, राजेश शर्मा महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के पति पोषण साहू,भास्कर कुण्डले सहित अन्य शामिल है। इसके अतिरिक्त भाजपा के दिग्गज नेताओं में छाया महापौर और पार्षद नरेन्द्र बंजारे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, लीना दिनेश देवांगन, पूर्व एम.आई.सी प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, श्याम शर्मा, साजन जोसेफ, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, काशीराम कोसरे पूर्व पार्षद राके श सेन की पत्नी ममता सेन, गुलाब वर्मा, देवनारायण तान्डी, लीलाधर पाल, श्रीमती नीलम सिंह परिहार के भाग्य का फैसला होना है। इस चुनाव में भाजपा के बागी उम्मीदवारों चोखेलाल सोनी, संतोषी पटेल अजीत वैद्य, खिलावन मटियारा, बबीता यादव, अश्वनी साहू, सविता साहू का प्रदर्शन भी सामने आएगा। वहीं कांग्रेस के बागियों प्रकाश गीते, मनीष यादव हिमांशु सिन्हा, लिखन साहू, सतीश देवंागन, पायल नेताम, अमित देवांगन, बसंत खिलाड़ी, दीपक चावड़ा की भी चुनाव में भूमिका सामने आएगी। वार्ड 42 से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह प्रत्याशी रहे है।
नगर निगम के साठ वार्डो में से जिस पार्टी के पार्षद 30 से अधिक जीतकर आएगें उसका ही सभापति बनेगा। कम ज्यादा की संख्या में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भाजपा से नगर निगम के सभापति के लिए छाया महापौर और भाजपा के वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र बंजारे का दावा सबसे मतबूत माना जा रहा है। श्री बंजारे अपनी कार्यशैली की वजह से भाजपा में बेहद लोकप्रिय है और नगर निगम की कार्य प्रणाली से भलीभांति वाकिफ है। श्री बंजारे पार्षद चुनाव में जीत की कला कौशल से परिचित हैं इसलिए इनकी जीत तय मानी जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू का नाम भी दौड़ में शामिल है। श्री नातू वरिष्ठ होने के साथ अनुभवी भी है। वहीं कांग्रेस में सभापति पद के लिए राजेश यादव के साथ अब्दुल गनी और संजय कोहले शामिल है लेकिन इन सब परिस्थितियों के दायरे में आने के लिए उन्हें पार्षदों का चुनाव जीतना होगा। इसके बाद ही इनका आगे का भविष्य तय होगा। जनता जनार्दन ने अपना निर्णय दे दिया है। इसका अभी सामने आना बाकी है। वैसे 60 वार्डो मे से 28 से 30 भाजपा व 17 से 18 कांग्रेस के पार्षदों की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निर्दलीय व बागियों के भी चुनकर आने की संभावना है।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…