• February 16, 2025

बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा-भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर

बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा-भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई । बालोद नगर पालिका चुनाव प्रभारी और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। श्री सेन ने कहा कि बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया, साथ ही संगठन ने कुशल रणनीति के तहत चुनाव के दौेरान काम किया। बीजेपी की निर्णायक जीत उसी का परिणाम है। बीजेपी सरकार के कार्यों से लोगों का भरोसा बढ़ा है, हमारी सरकार अब और अधिक उत्साह के साथ जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

विधायक रिकेश सेन ने 10 वर्षों के बाद बालोद में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने तथा नगर पालिक निगम भिलाई के उप चुनाव में वार्ड-35 और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशियों को एकतरफा जिताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। श्री सेन ने कहा कि नगर पालिका परिषद बालोद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने भाजपा का परचम लहरा दिया है, वो एक से लेकर 20 वार्ड तक सभी वार्डों में अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अव्वल रहीं। पार्षदों के मामले में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा और 10 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी कमलेश सोनी, प्रीतम यादव, दीपक जैन, राजू पटेल, सुनीता बिल्ला मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, गोमती बाई, गिरजेश गुप्ता, श्यामा यादव तथा भिलाई निगम उप चुनाव वार्ड-24 में प्रदीप सेन तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…