• February 19, 2025

गजेन्द्र के परफार्मेन्स से भाजपा को मिली एतिहासिक जीत, महापौर के साथ साठ में से 40 वार्डो में विधायक की पसंद के प्रत्याशी हुए विजयी

गजेन्द्र के परफार्मेन्स से भाजपा को मिली एतिहासिक जीत, महापौर के साथ साठ में से 40 वार्डो में विधायक की पसंद के प्रत्याशी हुए विजयी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । नगर निगम के चुनाव में भाजपा को मिली एतिहासिक जीत में दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव के एक साल के कार्यकाल के परफार्मेन्स का बड़ा योगदान है। निगम के साठ वार्डो में विधायक गजेन्द्र यादव ने चुन-चुन कर काम करने वाले लोगों को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। इसमें 40 लोगों को जीत की सफलता मिली है। महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने तो इस पहले बने जीत के रिकार्ड को भी ध्वस्त करके रख दिया है।
यहां गौरतलब है कि दुर्ग शहर विधानसभा में इससे पहले कभी भी किसी विधायक के कार्यकाल में निगम चुनाव में इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली है। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव के कार्यकाल में महापौर प्रत्याशी को 67 हजार मतों से जीत के साथ साठ में से सर्वाधिक चालीस पार्षद विजयी हुए है। महापौर प्रत्याशी के रूप में जीत का बड़ा रिकार्ड सरोज पान्डे के नाम दर्ज था। उन्होंने 43 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। वर्तमान महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने सरोज पान्डे की जीत का रिकार्ड भी तोड़ दिया। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में विधायक गजेन्द्र यादव 48 हजार मतो के अंतर से विजयी हुए थे। जीत के बाद श्री यादव ने सबसे पहले शहर की जनता को अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति सजगता का अहसास कराया। शहर के एक-एक वार्डो में गए नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इसके बाद वार्ड वार समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद वार्ड वार समस्याओं की सूची बनाई और उसके निराकरण के प्रयास में सक्रिय हो गए। विकास के लिए लगातार राशि जारी कराई और विकास कार्यो का भूमिपूजन करके काम को भी शुरू करा दिया।श्री यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गरीबों की बस्ती में भी लेकर आए और उनकी सभा कराई। शहर की जनता को डबल इंजन की सरकार की कार्यप्रणाली का भी प्रत्यक्ष रूप से अहसास कराया। वार्डो में दौरा करने के दौरान ही श्री यादव ने निगम चुनाव का ध्यान रखते हुए काम करने वाले योग्य और वार्ड में लोकप्रिय लोगों को भी चिन्हित किया इसके बाद उन्हें निगम चुनाव में अवसर दिया इसका अनूकूल परिणाम सामने है। इसके अतिरिक्त विधायक श्री यादव जनता के बीच जाकर केन्द्र और राज्य सरकार के कामकाज और जनहित के लिए लागू की गई योजनाओं की भी जानकारी देकर इसका लाभ उठाने का आग्रह करते रहे है। शासन प्रशासन व नगर निगम के माध्यम से संचालित योजनाओं के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों की मिटिंग लेकर उन्हें लगातार फील्ड में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है और यह भी पता लगाते रहे है कि शहर की जनता को योजनाओं का सही लाभ मिल रहा है या नहीं। विधायक श्री यादव की सक्रियता और काम करने की लगन निगम चुनाव में जीत का बड़ा आधार रही है विधायक श्री यादव ने निगम चुनाव में मिली जीत के बाद जनता का आभार जताते हुए अब शहर के विकास को ट्रिपल इंजन के साथ दौड़ाने का वादा किया है।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…