• June 9, 2024

रसमड़ा में डकैती, क्या कर रही पुलिस… नकाबपोश सब्बल से ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे, दंपती के हाथ-पैर बांधे और जेवरात-कैश ले भागे

रसमड़ा में डकैती, क्या कर रही पुलिस… नकाबपोश सब्बल से ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे, दंपती के हाथ-पैर बांधे और जेवरात-कैश ले भागे

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग-भिलाई अपराधियों का गढ़ बनते जा रहा है। हत्या, मारपीट, रंगदारी, धोखाधड़ी, चोरी के बाद अब डकैती जैसी घटनाएं सामने आने लगी है। बीती रात पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम रसमड़ा में सड़क के किनारे स्थित एक कारोबारी के घर पर डकैतों ने धावा बोला। पांच नकाबपोश गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने घर मालिक दिलीप मिश्रा और उनकी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर बंधकर बनाया। इसके बाद घर से 25 तोला से ज्यादा सोने के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद ले भागे। दिलीप मिश्रा की दिलीप टिंबर नाम से आरामशीन है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें आरोपियों को देखा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों ने पहले आसपास ही कहीं बैठकर शराब पी। इसके बाद घर के अंदर पहुंचे। आरोपियों ने दंपती का मोबाइल भी छीन लिया, जिसे बाद में बाहर निकलने के दौरान दोनों मोबाइल को फेंक दिया। निशानदेही के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले कुछ समय में दुर्ग-भिलाई में आपराधिक घटनाओं की तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मुख्य रूप से चोरी के आरोपी बेखौफ है, वे कॉीलोनी, पॉश इलाकों के घरों को निशाना बना रहे हैं।


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…