• June 12, 2024

घोटाले की भेंट चढ़ गई गौरव पथ सड़क, 4 करोड़ से ज्यादा का काम घटिया निर्माण, इस बारिश पदमनाभपुर में भरेगा पानी

घोटाले की भेंट चढ़ गई गौरव पथ सड़क, 4 करोड़ से ज्यादा का काम घटिया निर्माण, इस बारिश पदमनाभपुर में भरेगा पानी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जनता की ईमानदारी से सरकारी खजाने में जमा कराई गई टैक्स राशि का बंदरबाट दुर्ग निगम में धड़ल्ले से हो रहा है। करोड़ों रुपए के कामों की कहीं कोई मानिटरिंग तक नहीं हो रही। दुर्ग का गौरव बताकर जिस उतई टेम्पो स्टैंड से जेल तिराहा तक की सड़क का सौदर्यीकरण कराया गया। वह जगह जगह से अधूरा है। जहां काम हुआ, वह भी काफी घटिया स्तर का रहा। पाथवे के नाम पर छोड़ी गई जगह अभी से टूटने लगे हैं। पौधा रोपण के लिए जिस जगह को छोड़ा गया, वह आज भी खाली पड़ा हुआ है। नालियों का अधूरा निर्माण है, जिसमे कचरा जमा हो गया है। करीब 6 करोड़ खर्च बनाई गई इस सड़क को आकर्षक रूप देने के लिए दीवारों पर पेंटिंग की गई थी। सालभर के अंदर ही पेंटिंग के रंग उड़ गए हैं। लगाई गई स्ट्रीट बंद रहती है। बता दें कि दुर्ग निगम के एक एमआईसी मेंबर ने अपने चहेते को इसका काम दिलाया था। काम के घटिया निर्माण को लेकर कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन करवाई नहीं हुई। निगम के अफसर भी जांच को लेकर कभी भी गंभीर नहीं हुए। बता दें कि पदमनाभपुर के लोगों के लिए बारिश के दिनों में यह लापरवाही परेशानी बनकर सामने आयेगी। मुख्य रूप से महिला समृद्धि बाजार, सब्जी मार्केट से लेकर जेल चौक तक लोगों को ज्यादा दिक्कत होगी।

इधर 1 करोड़ की लागत क्रिश्चियन कब्रिस्तान तक नाली बनेगी

नगर पालिक निगम।मंगलवार आज महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा एमआईसी,पार्षद एवं निगम अफसरों के संग दुर्ग केंद्रीय जेल स्थित क्रिश्चयन कब्रिस्तान से मालवीय नगर चौक तक एक करोड़ की लागत से निर्मित की जा रही नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।बता दे कि हर वर्ष गौरव पथ में बरसाती पानी की निकासी नही होने के कारण महापौर के निर्देश पर निर्मित नाला निर्माण का बहाव मालवीय नगर नाला की तरफ जोड़ा गया है।ताकि बारिश के बहते पानी का बहाव बेहतर हो सके।तथा कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं पानी के समुचित बहाव हेतु नाली के स्लोप मेंनटेन पर विशेष ध्यान दें।उन्होने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री एवं काम में लगी मशीनों के कारण सड़क पर आवागमन बाधित न हों, इस हेतु निर्माण सामग्री व मशीनों को सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से रखें।आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने उक्त निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान वित्त विभाग के प्रभारी दीपक साहू,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,पार्षद भास्कर कुंडले,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम के अलावा उपअभियंता करण यादव और ठेकेदार मौजूद रहें।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…