• March 2, 2025

नगर निगम दुर्ग में कांग्रेस ने संभाली विपक्ष की कमान, अरुण वोरा बोले – जनता के हित में विपक्ष की भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएंगे

नगर निगम दुर्ग में कांग्रेस ने संभाली विपक्ष की कमान, अरुण वोरा बोले – जनता के हित में विपक्ष की भूमिका पूरी निष्ठा से निभाएंगे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग: आज राजीव भवन में नगर निगम में विपक्ष की भूमिका तय करने के लिए कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संजय कोहले को नगर निगम दुर्ग का नेता प्रतिपक्ष चुना गया, जबकि विजयंत पटेल को भी विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा, दीपक साहू को अपील समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में रायपुर से प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस की भूमिका सिर्फ सत्ता में रहते हुए विकास करना नहीं, बल्कि जब भी ज़रूरत हो, जनता के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में कांग्रेस बहुमत में थी, और नगर निगम में प्रशासन को पारदर्शी और जनहितैषी बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया गया। अब जबकि कांग्रेस विपक्ष में है, उसकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता की समस्याओं को उठाएगी, प्रशासन को जवाबदेह बनाएगी और हर वह संघर्ष करेगी, जो शहरवासियों के हक में ज़रूरी होगा। विपक्ष में रहकर भी कांग्रेस जनहित के लिए पहले की तरह कार्य करती रहेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। पूर्व गृहमंत्री तम्रध्वज साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, महामंत्री राजेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष गया पटेल, दीपक दुबे,परमजीत सिंह भुई और पूर्व महापौर शंकरलाल तम्रकार की उपस्थिति ने बैठक को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। गौरतलब है कि जब कांग्रेस नगर निगम दुर्ग में सत्ता में थी, तब शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। सड़क निर्माण, जल निकासी सुधार, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में बड़े सुधार किए गए। कांग्रेस सरकार के दौरान नगर निगम ने दुर्ग शहर को बेहतर बनाने की दिशा में कई प्रभावी योजनाएँ लागू कीं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिला। अब, भले ही नगर निगम दुर्ग में भाजपा ने बहुमत हासिल किया हो, लेकिन कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में जनता के मुद्दों पर पूरी सजगता से निगरानी रखेगी। नगर निगम के हर फैसले की बारीकी से समीक्षा होगी और जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा। अरुण वोरा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए नहीं, बल्कि जनता के हक की है। सत्ता में रहते हुए विकास करना और विपक्ष में रहते हुए जनता की आवाज को बुलंद करना ही कांग्रेस की असली पहचान है।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…