• March 2, 2025

चंदखुरी में यादव पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गजेन्द्र यादव, समाज की तरफ से किया गया सम्मान

चंदखुरी में यादव पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गजेन्द्र यादव, समाज की तरफ से किया गया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। कोड़िया सर्किल अंतर्गत ग्राम चंदखुरी आयोजित यादव पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की विषम परिस्थिति में भी हंसकर चलना यादव समाज की पहचान है युवाओं को भगवत गीता पढ़ना चाहिए इससे जीवन में विषम परिस्थितियों में भी हंसते हुए कार्य करने की सिख मिलती है। कार्यक्रम में अपने अतिथि को यादवी परंपरा के अनुरूप खुमरी और फुलेता भेंट कर सम्मान किये और सामाजिकजनों ने उनसे मांग भी किये।
ग्राम चंदखुरी यादव समाज द्वारा आयोजित यादव पंचायत में विधायक गजेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिकजनों ने उनके समक्ष समाज में शादी ब्याह व दुख सुख के आयोजन में प्लास्टिक के डिस्पोजल, पत्ते तथा अन्य सामान को बंद कर बर्तन को बढ़ावा देने मांग भी किये जिसे विधायक श्री यादव मौके पर उनकी मांग के अनुरूप राशि देने घोषणा किये। इस दौरान समाज की बच्चियों ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे आयोजन की शोभा बढ़ी।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यादव समाज कोड़िया सर्किल द्वारा आयोजित यादव पंचायत में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा की यादव समाज स्वाभिमानी समाज है। समाज ने अपनी संस्कृति और विरासत को संभाल कर रखा है। उन्होंने समाज के सभी क्षेत्रों में यादव समाज को आगे बढ़कर कार्य करने प्रेरित किये। धर्म की रक्षा के लिए यादव समाज हमेशा से अग्रणी रहा, इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थितजनों को भक्तिभावना से जुड़े रहने अपील किये। साथ ही, शासन की विभिन्न योजनाओं और नीतियों से समाज के अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के विषय पर जानकारी साझा किये। उन्होंने आगे कहा की कहा कि समाज को शिक्षा का महत्व समझना चाहिए समाज के सभी लोगो का शिक्षित होना जरूरी है। भाजपा सरकार में देश के निचले तबके के लोग भी आगे बढ़ रहे है।
इस अवसर पर सुदामा यादव, रामेश्वर यादव, सुरेश यादव, मनोहर यादव, घसिया यादव, नारायण यादव, माहेश्वरी यादव, पूर्णिमा यादव, अर्चना यादव, हेमीनबाई यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…