• March 3, 2025

बजट निराशाजनक: संसाधनों का वितरण जरूरत के हिसाब से नहीं, सिर्फ गद्दी बचाने के लिए बजट: मुकेश चंद्राकर

बजट निराशाजनक: संसाधनों का वितरण जरूरत के हिसाब से नहीं, सिर्फ गद्दी बचाने के लिए बजट: मुकेश चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि, इस बजट में कोई विजन नहीं हैं। पहले ज्ञान की दुर्गति हुई, अब गति की दुर्गति होगी।

उन्होंने कहा कि न इसमें जनता के लिए कोई राहत है, न किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस योजना। हर साल 1 लाख नौकरी, 500 का सिलेंडर, अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण के सम्बन्ध में बजट में कुछ नहीं, राजधानी में ट्रैफिक जाम से निजात का रोड मैप नहीं। यह सिर्फ कल्पनाओं पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छत्तीसगढ़ को 40 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डुबो दिया है और आम लोगों की आमदनी में कोई इजाफा नहीं हुआ। यह बजट ऊंची दुकान फीका पकवान जैसा है। जमीनी हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं है।


Related News

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…