• March 9, 2025

महिलाएं आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं : सरोज पांडेय

महिलाएं आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं : सरोज पांडेय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग जिला के शैलदेवी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उपस्थित नारीशक्ति से संवाद किया।
इस अवसर पर समस्त नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है, राजनीति हो, विज्ञान हो, खेल हो या फिर कला और व्यापार हर जगह महिलाएं आगे बढ़कर सफल कार्य कर रही हैं, आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण पर लगातार ज़ोर देते आ रहे उन्होंने महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जिससे आज भारत में महिलाओं का राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक सशक्तिकरण के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देती हूं जिनके नेतृत्व में महिलाएं भारत को समृद्ध बनाएंगी।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देती हूं और आप सभी से आग्रह करती हूं आज के दिन हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए संकल्पित हों, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…