• July 9, 2024

निकाय परिसीमन को लेकर कांग्रेस सजग मूलभूत आवश्यकताओं का लाभ प्रत्येक वार्डवासियों को मिले : वोरा

निकाय परिसीमन को लेकर कांग्रेस सजग मूलभूत आवश्यकताओं का लाभ प्रत्येक वार्डवासियों को मिले : वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सभी वार्डो में सामान्य जनसंख्या हो इसको लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या के आधार पर वार्डो का परिसीमन किया जा रहा है। परिसीमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि शासन द्वारा वर्ष 2021 में जनगणना किया जाना था किन्तु कोरोना महामारी के चलते जनगणना नहीं हो पाई। बिना जनगणना के वार्डो का परिसीमन संभव नहीं है क्योकि इससे कैसे पता चलेगा कि वर्तमान में किस वार्ड में कितनी जनसंख्या है। कांग्रेसजन शासन से मांग करते है कि पहले जनगणना किया जाए इसके बाद ही वार्डो का नया परिसीमन हो। आगामी निकाय चुनाव को पुराने परिसीमन के आधार पर ही चुनाव कराया जाए यदि वार्डो का परिसीमन किया जाना है तो पहले जनगणना किया जाए जिसके आधार पर जिन वार्डो में जनसंख्या अधिक है वहां नए वार्ड बनाया जा सके। ताकि मूलभूत आवश्यकताओं का लाभ शहर के प्रत्येक नागरिक को मिल सके।

समस्याओं से संबंधित आवेदन लेने और कागज पर शिकायत लिखने से काम नहीं चलेगा : वोरा
शिविर में समस्याओं का निराकरण भी करें अधिकारी
नगर निगम द्वारा लगने वाले जनसमस्या समाधान शिविर को लेकर वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शिविर स्थल पर निगम के वरिष्ठ अफसरों और इंजीनियरों को लोगों की समस्या सुनना चाहिए और समस्याओं को सुलझाना चाहिए। पूर्व में लगे शिविरों के आवेदन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। फिर से निगम द्वारा 10 जुलाई से 4 सितम्बर तक अलग-अलग 6 स्थानों पर 60 वार्डो का जनसमस्या शिविर आयोजित करने जा रही है। शिविर केवल खानापूर्ति बनकर न रह जाए। नगर निगम के हर सेक्शन के अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। सडक़, नाली, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट, राजस्व विभाग, बाजार विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर स्थल पर ही करें।

 


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…