• March 12, 2025

सभापति के चयन के बाद एम.आई.सी. के गठन की कवायद,  बंजारे, कोसरे, देवनारायण,मनीष व नीलेश के साथ कई महिला पार्षदों की चर्चा

सभापति के चयन के बाद एम.आई.सी. के गठन की कवायद,  बंजारे, कोसरे, देवनारायण,मनीष व नीलेश के साथ कई महिला पार्षदों की चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । सभापति के निर्वाचन के बाद नगर निगम के एमआईसी के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। एम.आई.सी. के लिए कई पार्षदों के नाम चर्चा में है जिसमें नरेन्द्र बंजारे, काशीराम कोसरे, शेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, गुलाब वर्मा,नीलेश अग्रवाल,साजन जोसेफ,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू, शशि साहू, ममता सेन, नीलम शिवेन्द्र परिहार सहित अन्य शामिल है।
नगर निगम की एम.आई.सी. में बारह पार्षदों का चयन होना है। भाजपा के निर्वाचित 40 पार्षदों में से चार पार्षदों में एक सभापति और तीन अपील समिति के सदस्य बन चुके है। शेष 36 पार्षदों में से बारह पार्षद एम.आई.सी. में शामिल किए जाएगें। इसमें अनुभवी पार्षद नरेन्द्र बंजारे,काशीराम कोसरे, देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर का नाम शामिल है। एम.आई.सी. में ओबीसी अनूसूचित जाति जनजाति सामान्य व महिला को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जाना है। महिलाओं को तैतीस प्रतिशत आरक्षण देने का फार्मूला लागू हुआ तो तीन से चार महिलाओं को एम.आई.सी. में लिया जा सकता है। अनूसूचित जाति व जनजाति से काशीराम कोसरे, ढीमर समाज से नरेन्द्र बंजारे, कुर्मी समाज से देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, गुलाब वर्मा साहू समाज से मनीष साहू सामान्य से नीलेश अग्रवाल व अल्प संख्यक से साजन जोसेफ को मौका मिल सकता है।
अकेले महापौर को गठन का अधिकार नहीं
पार्टी संगठन की गाईड लाईन के मुताबिक अकेले महापौर को एम.आई.सी. के गठन का अधिकार नहीं है। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में निर्देश जारी किये गए है। पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एक एक पार्षदों की प्रोफाईल का अवलोकन करेंगे उनकी सीनियार्टी के साथ एजुकेशन को भी परखा जाएगा।
इसके बाद नेताओं की व्यक्तिगत पसंद पर राय ली जायेगी। इसके बाद आपसी समन्वय से नाम तय किय जायेगें। जिला भाजपा संगठन इन नामों की अनुशंसा करेगा। इसके बाद एम.आई.सी. का गठन होगा।
कुछ विभागों पर सीधे कमान रखना चाहेंगी महापौर
निगम महापौर अलका बाघमार एमआईसी के कुछ विभागों पर सीधे कमान रखने की पक्षधर बतायी जा रही है। सूत्रो का कहना है कि उनके साथ संगठन में काम कर चुके निलेश अग्रवाल को पीडब्लूडी का विभाग सौंपना चाहेंगी. टेंडर के साथ निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि शहर के लोगों को विकास का सही लाभ मिल सके इसके अतिरिक्त अपने विश्वसनीय पार्षदों को जल, स्वास्थ्य विद्युत कर्मशाला व राजस्व में भी रखना चाहती है. महापौर अलका बाघमार ने परिषद के कामकाज के भविष्य को लेकर इसका प्लान भी तैयार कर लिया है।

अनुभवी लोगों को दिये जाएगें महत्वपूर्ण विभाग
नगर निगम की एम.आई.सी. में कुछ महत्वपूर्ण विभाग ऐसे है जिनके कुशल संचालन पर ही परिषद का भविष्य आधारित है। इसमें पी.डब्लू.डी.स्वास्थ्य, राजस्व,जल विभाग, विद्युत कर्मशाला व सामान्य प्रशासन विभाग शामिल है। इन सभी महत्वपूर्ण विभागों पर अनुभवी पार्षदों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा।
रायपुर से तय होकर आएगा नाम-गजेन्द्र

दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव का कहना है कि एम.आई.सी. की टीम में योग्य और अनुभवी पार्षदों को अवसर दिया जाएगा। सदन का सफलता पूर्वक संचालन शहर के बेहतर विकास के लिए जरूरी है। संगठन की अनुशंसा के बाद रायपुर से एम.आई.सी. सदस्यों के नाम तय किये जायगें। प्रत्येक पार्षद की कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद एम.आई.सी.सदस्यों के नाम फाईनल होगें।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…