• March 13, 2025

लोगों के दिलों में आज भी स्मृति के रुप में विद्यमान है प्रताप

लोगों के दिलों में आज भी स्मृति के रुप में विद्यमान है प्रताप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। अंचल के वरिष्ठ नेता व प्रखर समाज सेवी स्व. प्रताप मध्यानी की 13 मार्च को पुण्यतिथि है। स्व. मध्यानी एक विरले व्यक्तित्व थे वे आज भी लोगों के दिलों में स्मृति के रुप में विद्यमान है।
स्व. मध्यानी ने जमीन से ऊपर उठकर आर्थिक तरक्की के ऊंचे सोपान पर कदम रखा लेकिन उन्होंने कभी भी इसका अहसास लोगों को नहीं होने दिया। वे चाहे छोटा हो या बड़ा हो हर किसी के साथ सामान्य व सहज रुप से मिलते थे और उसकी तकलीफों को दूर करते थे। स्व. मध्यानी की कार्यप्रणाली व उनके गुणों की तारीफ करने वालों की लंबी कतार है। कभी भी किसी को उनके विरोध में एक शब्द भी बोलते व कहते नहीं सुना गया। हर कोई उनके व्यक्तित्व की तारीफ ही करता है। स्व मध्यानी स्वभाव से सरल सहज और विनम्र होने के साथ बेहद व्यवहारिक थे। शहर के लोग बताते है कि चुनाव लडऩे के दौरान जब वे प्रचार पर निकलते थे तो स्वयं अपने साथ टिफिन लेकर जाते थे और कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते थे। किसी के बीमार या अस्वस्थ होने की जानकारी जैसे ही स्व. मध्यानी को मिलती थी वे तुरंत उसकी मदद करने के लिए पहुंच जाते थे इसके अतिरिक्त जब कोई भी दुखी व्यक्ति अपनी पीड़ा या परेशानी को लेकर उनके पास आता था तो वे उसे कभी निराश होकर लौटने नहीं देते थे। उसकी यथा संभव सहायता करते थे। स्व. मध्यानी सचमुच के प्रतापी थे। इनके साथ यह पंक्ति जरुर चरितार्थ होती है कि ईश्वर अच्छे लोगों को अपने पास बुला लेते है। स्व. मध्यानी अच्छे इंसान के रुप में लोगों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं।
स्व. प्रताप मध्यानी ने एक ऐसे बिजनेस पार्क का सपना देखा था जहां सारी चीजे एक साथ उपलब्ध हो। उनके संस्कारी पुत्र सुनील मध्यानी अपने पिता के सपने को पूरा कर रहे है। सुनील मध्यानी ने पुलगांव के पास प्रताप बिजनेस पार्क की स्थापना की है और इसके निर्माण का काम शुरु हो गया है। सुनील मध्यानी भी अपने पिता की तरह सरल व सहज एवं अच्छे इंसान है।उनके भीतर प्रताप की छबि दिखायी देती है। स्व. प्रताप मध्यानी के साथ बिताये हुए क्षणों को आज भी लोग याद करते है और उनकी सऱाहना करते है।


Related News

सभापति के चयन के बाद एम.आई.सी. के गठन की कवायद,  बंजारे, कोसरे, देवनारायण,मनीष व नीलेश के साथ कई महिला पार्षदों की चर्चा

सभापति के चयन के बाद एम.आई.सी. के गठन की कवायद,  बंजारे, कोसरे,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । सभापति के निर्वाचन के बाद नगर निगम के एमआईसी के गठन…
अंजोरा,भरदा,भानपुरी चिरपोटी, अंडा,निकुम के मार्गों पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से मिलेगी मंजूरी

अंजोरा,भरदा,भानपुरी चिरपोटी, अंडा,निकुम के मार्गों पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों…
दुर्ग निगम के पार्षदो ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधायक गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

दुर्ग निगम के पार्षदो ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधायक गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा से दुर्ग नगर निगम के पार्षदो ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा…