• July 11, 2024

विनीत गुप्ता (अखिलेश गुप्ता) की हनुमंत राइस मिल में कस्टम मिलिंग के दौरान हेर-फेर, खाद्य विभाग ने पकड़ी गड़बड़ी, मिलर्स में हड़कंप

विनीत गुप्ता (अखिलेश गुप्ता) की हनुमंत राइस मिल में कस्टम मिलिंग के दौरान हेर-फेर, खाद्य विभाग ने पकड़ी गड़बड़ी, मिलर्स में हड़कंप

 

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
खाद्य विभाग द्वारा लगातार मिलर्स पर कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच खाद्य विभाग की टीम ने अलग-अलग तीन मिलर्स की मिलों में दबिश दी। खाद्य विभाग की टीम हनुमत राइस इंडस्ट्रीज जेवरा सिरसा एवं हनुमत राइस मिल इंडस्ट्रीज यूनिट में पहुंची। इस दौरान टीम को मासिक विवरणी एवं स्टाक पंजी नहीं मिली। मिलर्स ने निर्धारित समय में कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी नहीं किया। दोनों राइस मिलों के संचालक विनीत गुप्ता (अखिलेश गुप्ता)हैं। इसी प्रकार देव उद्योग जवाहर नगर दुर्ग में भी टीम ने मासिक विवरणी व स्टाक पंजी नहीं पाया। यहां भी निर्धारित समय में धान उठाव नहीं किया जाना पाया गया। इसके पार्टनर गणेश अग्रवाल एवं हेमंत अग्रवाल है। जानकारी के अनुसार हनुमत राइस इंडस्ट्रीज जेवरा सिरसा में उसना मिलिंग होता इसकी मिलिंग क्षमता 4.5 टन/ घंटा है। इसके द्वारा 72000 क्विंटल धान का एग्रीमेंट किया गया है मगर अब तक मात्र 19907.27 क्विंटल धान का ही उठाव किया गया है एवं 10435.70 क्विंटल चावल जमा किया है। उठाव के अनुपातिक 3101 क्विंटल चावल जमा लेना शेष है।

मगर मिल में सत्यापन के दौरान टीम की चावल नहीं मिला, मात्र 1000 क्विंटल धान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार हनुमत राइस मिल यूनिट 2 अरवा मिल है इसके द्वारा भी 72 हजार क्विंटल का एग्रीमेंट कर 36305.23 क्विंटल का ही उठाव किया गया। वहीं अब तक मात्र 6368 क्विंटल चावल जमा किया गया है। मिलर्स से 17956 क्विंटल चावल जमा लेना बाकी है। मगर मौके पर एक भी क्विंटल चावल नहीं मिला धान भी मात्र 1000 क्विंटल था। वहीं देव उद्योग ने 72000 क्विंटल का एग्रीमेंट कर 39413.70 क्विंटल धान का उठाव किया और मात्र 1737.80 क्विंटल चावल जमा किया है। इस राइस मिलर्स से 24916 क्विंटल चावल जमा लेना बाकी है। मगर मौके पर सत्यापन के दौरान 2642.50 क्विंटल चावल एवं 740 क्विंटल धान मिला। जांच के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी सुरेश साहू सहित अन्य मौजूद थे।


Related News

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…
संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…