• March 16, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव संग नगाड़े की थाप पर थिरके शहरवासी, विधायक निवास में होली मिलन सम्पन्न

विधायक गजेन्द्र यादव संग नगाड़े की थाप पर थिरके शहरवासी, विधायक निवास में होली मिलन सम्पन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। विद्युत नगर स्थित विधायक निवास में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया इस दौरान आयोजित होली मिलन में अपने चहेते विधायक को रंग गुलाल लगाने लोग सुबह से पहुंचने लगे थे। रंगों की फुहार एवं नागड़े की थाप के बीच फाग गीत से पूरा माहौल सराबोर हो गया। विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वयं नगाड़ा बजाया और माइक थामकर फाग गीत गाये तो समर्थको का उत्साह और बढ़ गया रंगों के बौछार के साथ गुलाल उड़ाते हुये शहरवासी झूम उठे वहीं महिलाओ ने फूलों की पंखुड़ी उड़ाकर विधायक का अभिनंदन की।
रंगोत्सव पर्व पर विधायक निवास में होली मिलन में शहरवासियों की जबरदस्त भीड़ रही, स्थानीय कलाकारों ने फाग गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विधायक संग होली मनाने पहुंची महिलाओ की टोली ने उन्हें पकवान भेंट की तो युवा वर्ग होली गीत पर बाजे गाजे में उत्साह एवं उमंग से नाचते हुये होली मनाये।
होली मिलन में पहुंचे सभी स्नेहिजनों का आभार व्यक्त करते हुये विधायक ने कहा की आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव इसी प्रकार मिलता रहे। शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागुन का ये रंगीन उत्सव आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं, उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।
विधायक निवास में आयेजित होली मिलन में महापौर अलका बाघमार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, आईजी रामगोपाल गर्ग, एडिशनल एसपी, दुर्ग जिला के प्रशासनिक अधिकारी, दुर्ग निगम के सभापति श्याम शर्मा, पार्षदगण, पूरे विधानसभा क्षेत्र से युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठन, महिला समूह, व्यापारीगण सहित सभी वर्ग के लोग शामिल हुये।
होली मिलन को लेकर उत्साहित कार्यकर्त्तागण पूरे जोर शोर से तैयारी में 2 दिन से जुटे हुए थे। कार्यकर्त्ताओ की टोली अपनी अपनी टीम बनाकर होली मिलन में शामिल हुए। नंगाड़े की थाप और रंगो की फुहार के साथ होली त्यौहार का आनंद लिए।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…