• March 17, 2025

मिलन समारोह में फूलों को होली, फाग गीतों में थिरकीं महिलाएं

मिलन समारोह में फूलों को होली, फाग गीतों में थिरकीं महिलाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज का होली मिलन आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा और महिला विंग की अध्यक्ष अपर्णा चौबे ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और गुलाल लगाकर पूजा अर्चना की। संरक्षक रामशाल शर्मा ने होली का महत्व बताते हुए बहुत सुंदर कविता सुनाई। समाज का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के लुचकीपारा स्थित सामाजिक भवन में रखा गया। सबने बहुत उत्साह से फूलों की होली खेली। सब लोग रंग-बिरंगे परिधान और टोपी में नजर आए। इस अवसर पर समाज के लोग नृत्य-संगीत पर थिरकते नजर आए। फाग का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत गेम्स का भी आयोजन किया गया। प्रोग्राम में रामविशाल शर्मा, कमल नारायण शर्मा, प्रदीप पांडेय, कमलेश तिवारी, राजेंद्र, शैलेंद्र चौबे, महेश तिवारी, संध्या तिवारी, योगीता, सोनू, आशा शुक्ला, शैल किरण शुक्ला, प्रणिता शुक्ला, प्रीति पाण्डेय सहित अन्य मौजूद थे। समाज की अध्यक्ष अपर्णा चौबे ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष फागुन के महीने में किया जाता है। इस बार भी सामाजिक एकजुटता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में समाज के सभी वरिष्ठजन प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Related News

शिवनारायण देशमुख बने उतई नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

शिवनारायण देशमुख बने उतई नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत उतई में शिव नारायण देशमुख जी को…
विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में साइंस कॉलेज का उन्नयन करने 3 करोड़ स्वीकृत

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग के साइंस कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है।…
अल्का बाघमार ने अपनी टीम की घोषित, कांग्रेस से भाजपा में आए लीलाधर पाल को भी एमआईसी ने जगह

अल्का बाघमार ने अपनी टीम की घोषित, कांग्रेस से भाजपा में आए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 तथा छत्तीसगढ़ राज्य संसोधन…