• March 19, 2025

निगम महापौर के पहले बजट पर टिकी है शहर की जनता की निगाहें, दस दिन के भीतर पास कर शासन को भेजना जरूरी

निगम महापौर के पहले बजट पर टिकी है शहर की जनता की निगाहें, दस दिन के भीतर पास कर शासन को भेजना जरूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। नगर निगम का बजट चालू महीने के आखरी सप्ताह में पेश किया जाना है। 31 मार्च से पहले सामान्य सभा की बैठक में पास करवाकर शासन को भेजने का भी काम करना है अन्यथा संवैधानिक संकट की स्थित बन सकती है। एक अप्रैल से सरकार का नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा।
नगर निगम की नई महापौर अल्का बाघमार को शहर की जनता ने 67 हजार से अधिक मतों से एतिहासिक जीत दिलाई है। जीत के इस रिकार्ड के पीछे शहर की जनता की उम्मीदे शामिल है जनता को भरोसा है कि निगम महापौर अल्का बाघमार शहर के विकास को लेकर बजट में कुछ नये प्रोजेक्ट लाएगी और ट्रिपल इंजन की सरकार का पूरा लाभ मिलेगा इसलिए महापौर अल्का बाघमार के पहले बजट पर शहर की जनता की निगाहें टिकी हुई है। यहां गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले अपना घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें राज्य की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए कई वायदे किए गए थे। निगम महापौर अल्का बाघमार पार्टी की घोषणाओं को अपने पहले बजट में किस तरह शामिल करेगी इसकी भी उत्सुकता जनसामान्य में देखी जा रही है। इसके अतिरिक्त सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सफाई निगम की स्कूलों की व्यवस्था के साथ राजस्व को बढ़ाने के उपायों पर गौर करना होगा। निगम का बजट शहर के विकास का आईना होता है। इससे अगले वर्ष में क्या विकास किया जाना है इसकी रूपरेखा तय की जाती है।
जाने क्या है बजट की प्रक्रिया
नगर निगम के बजट के लिए एम.आई.सी. प्रभारियों की समिति अपने-अपने विभागों की आवश्यकताएॅ बताती है। इन सभी समितियों के सुझाव को एम.आई.सी. की बैठक में रखा जाता है। इसके बाद बजट का प्रारूप तैयार होता है और स्वीकृति के बाद साामान्य सभा के लिए भेजा जाता है। नगर निगम के एम.आई.सी. प्रभारियों की घोषणा हो चुकी है लेकिन एम.आई.सी. प्रभारी अभी तक पार्षदों की समिति नही बना पाए है। इसके लिए समिति का गठन जरूरी है।
12 दिन में कैसे होगा नोटिफिकेशन
नगर निगम के बजट के लिए महज 12 दिनों का समय शेष रह गया है। बजट के लिए दस दिन पहले प्रश्नोंत्तर आदि के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाना अनिवार्य है। 31 मार्च से पहले बजट को पास करके शासन के पास भी भेजा जाना है। इस बीच बजट पुस्तिका की छपाई का भी काम होगा। इतने कम समयावधि में बजट का काम कैसे पूरा होगा यह चुनौतीपूर्ण है।


Related News

भाजपा का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न, कार्यकर्ताओं के संग थिरके वरिष्ठ नेता

भाजपा का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न, कार्यकर्ताओं के संग थिरके वरिष्ठ नेता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग भाजपा पार्टी नहीं परिवार और परिवार के सभी सदस्यों को रंग पंचमी की…
इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र, द्वारा अग्रवाल भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य…
राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन : वरिष्ठ नेता अरुण वोरा भी हुए शामिल

राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, संगठन की मजबूती और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट…