• March 20, 2025

शिक्षक नगर पानी टंकी का काम शुरू नहीं होने पर कांग्रेसी पार्षद मिले कलेक्टर से

शिक्षक नगर पानी टंकी का काम शुरू नहीं होने पर कांग्रेसी पार्षद मिले कलेक्टर से

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।

कांग्रेस पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कलेक्टर  अभिजीत सिंह से मुलाकात कर दुर्ग में पदस्थ होने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दिए व नगर निगम के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई शिक्षक नगर पानी टंकी का भूमि पूजन माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा 27.09.2024 को हुआ था किंतु आज तक काम चालू नहीं हुआ, हर वर्ष की भांति फ्लावर शो नगर निगम के द्वारा आयोजित किया जाता था परंतु इस वर्ष फ्लावर शो का आयोजन नगर निगम के द्वारा नहीं किया गया , शहरी सरकार बने एक माह चार दिन हो गया है बजट 31 मार्च के पहले सामान्य सभा से स्वीकृत कराकर सरकार को भेजना पड़ता है , परंतु अभी तक एम आई सी में बजट की चर्चा नहीं हुई बजट में प्रश्नोत्तरी के लिए 10 दिन का समय दिया जाता है आज पर्यंत तक बैठक नहीं हुई बजट कब तक सामान्य सभा में आएगा, सभी विकास कार्य विगत एक माह से बंद पड़े हैं , उन्हें चालू करने के निर्देश निगम आयुक्त को दें, एवं नेताप्रतिपक्ष के लिए कमरा अभी तक आवंटित नहीं किया गया है इन सभी विषयों पर आदरणीय कलेक्टर महोदय से चर्चा हुई और उनके द्वारा संपूर्ण करने हेतु आश्वासन मिला मुलाकात के दौरान पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आर एन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, विजयंत पटेल ,भास्कर कुंडले, दीपक साहू, पायल पाटिल, मनीषा सोनी , नीरा खीचरिया, रेखा बंजारे,अश्वनी निषाद ,रुबीना हमीद खोखर, मनीष बघेल ,आयुष शर्मा ,फतेह सिंह भाटिया, अनूप वर्मा ,ज्ञान दास बंजारे उपस्थित थे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…