- March 23, 2025
शहीद दिवस पर कांग्रेसजनों ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, अरुण वोरा बोले-शहीदों का बलिदान हमें हर संघर्ष में प्रेरित करता है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को नमन करते हुए आज शहीद चौक, दुर्ग में कांग्रेसजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि इन वीरों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हर युवा के दिल में जलता हुआ एक ज्वलंत विचार है। उनकी देशभक्ति, त्याग और साहस हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की शक्ति देता है।
शहीद चौक पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने न केवल भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया, बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने भारत की आज़ादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और लोकतंत्र, समानता और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा,पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, अल्ताफ अहमद, महिप भुवाल, संजय कोहले, परमजीत भुई, भास्कर कुंडले, मोहित वाल्दे, अनूप पाटिल, त्रिशरण डोंगरे, सुशील भारद्वाज, दीपक जैन, विमल यादव, रत्ना नारमदेव, दीपेश देवांगन, सुनीता देवांगन, नासिर खोखर, लव गौर और द्वारिका सुलाके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के सपनों का भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। “देश की सेवा और सामाजिक न्याय की लड़ाई में भगत सिंह हमारे आदर्श हैं, उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी, वोरा ने कहा।
शहीद दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भारत माता के जयघोष गूंजे, और उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के अपने दायित्व को दोहराया।