• March 24, 2025

बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का संसद घेराव, दुर्ग शहर युवा कांग्रेस की टीम दिल्ली रवाना

बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का संसद घेराव, दुर्ग शहर युवा कांग्रेस की टीम दिल्ली रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संसद घेराव का आह्वान किया गया है। इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस की टीम दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा के नेतृत्व में आज सुबह 8:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा देशभर में युवाओं को रोजगार के अवसरों की भारी कमी, शिक्षा के बाद भी रोजगार न मिलने की चुनौती और महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और युवाओं की उपेक्षा के खिलाफ यह प्रदर्शन एक निर्णायक संदेश देने का काम करेगा। युवा कांग्रेस इस आंदोलन के माध्यम से सरकार को चेताने जा रही है कि अब देश का युवा चुप नहीं बैठेगा।

दुर्ग से रवाना होने से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। देश के हर उस युवा के लिए यह संघर्ष है, जो योग्य होने के बावजूद नौकरी के इंतजार में है।

भारतीय युवा कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब तक देश के युवाओं को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। दिल्ली में होने वाले इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के युवा भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस अवसर पर दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व पार्षद फतेह भाटिया,पूर्व पार्षद भोला महोबिया , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आयुष शर्मा , प्रदेश संगठन प्रभारी सचिव अनुप वर्मा , प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा ,अमन दुबे,शैलेंद्र दीक्षित,घनश्याम नाग, तनीश पाटनी, शाश्वत पांडे, सागर रजक , यशराज साहू, हेमंत रजक , प्रियांश लेखवानी , अनमोल चौबे, कोमल यदु एवं अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…