• March 26, 2025

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारी शुरु, 10 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सकल जैन समाज होगा शामिल

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारी शुरु, 10 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सकल जैन समाज होगा शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पुरानी गंजमंडी प्रांगण में मनाया जाएगा। महोत्सव में अनेक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन ऋषभदेव परिसर एवं जैन समाज के भवनों में आयोजित होंगे। सामायिक दिवस के साथ ही भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज होगा। इस संबंध में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय श्रीश्रीमाल एवं मंत्री चुन्नीलाल जैन ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन में सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ दुर्ग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिदिन प्रभात फेरी (अहिंसा यात्रा) निकाली जाएगी। प्रभातफेरी का गंजपारा, ऋषभग्रीन सिटी, पदमनाभपुर मालवीय नगर, गयानगर, ऋषभ कॉलोनी, खंडेलवाल कॉलोनी क्षेत्र भी हिस्सा बनेंगे। उन्होने बताया कि वीर वाटिका,
जैन महाभारत, अखिल भारतीय भक्ति गीत स्पर्धा भावेश बेध ऋषभ संभव जैन मुंबई एवं पिंटू स्वामी गंजमंडी प्रांगण में भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में मानव सेवा, गौ सेवा, रक्तदान शिविर, फल वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के प्रमुख प्रकाश गोलछा, रितेश बुरड़, पीयूष पारख, संदीप जैन, किशोर जैन, मनोज बाकलीवाल, राजा कांकरिया, ऋषभ देशलहरा सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है। 10 अप्रैल को भगवान महावीर जन्म
कल्याणक की भव्य शोभायात्रा दिगंबर एवं श्वेतांबर मंदिर से प्रातः 7.30 बजे रथ यात्रा में भगवान की मूर्तियों के साथ मारवाड़ी स्कूल एवं कस्तूरबा बाल मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर भ्रमण करते हुए श्वेतांबर एवं दिगंबर मंदिर गांधी चौक दुर्ग पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा का दिगंबर ओर श्वेतांबर जैन मंदिर में समापन होगा तथा ऋषभदेव परिसर में गौतम प्रसादी मैत्री भोज का आयोजन होगा, जिसमें सकल जैन समाज के सभी लोग शामिल होंगे। इस दिन रात्रि में 7.30 बजे गंजमंडी प्रांगण में पिंटू स्वामी की भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। यह जानकारी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के प्रचार मंत्री नवीन संचेती ने दी है।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…