• March 28, 2025

पोटिया में 2 जगह बनेगा भवन, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन, वार्ड 54 में डोमशेड का लोकार्पण 

पोटिया में 2 जगह बनेगा भवन, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन, वार्ड 54 में डोमशेड का लोकार्पण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग की जनता को राज्य सरकार से मिले विकास कार्य सौगात की नींव रखने विधायक गजेन्द्र यादव ने पोटियाकला वार्ड 54 में पार्षद एवं नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। इस दौरान नवनिर्मित डोमशेड का लोकार्पण भी हुआ। विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड में 20-20 लाख की लागत से बनने वाले दो भवन की सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, राज्य सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है। वार्ड में और भी विकास कार्य कराने नागरिकों से चर्चा भी किये। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ ने विधायक श्री यादव से शासन की योजनाओं का लाभ लेने जानकारी लिए।
वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड 54 पोटियाकला के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से वार्ड में विकास कार्य के लिए आग्रह किये थे। शहर में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य कराने विधायक गजेन्द्र यादव निरंतर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओ व समस्याओ का कार्य निरन्तर होते रहेंगे। भूमिपूजन के साथ ही जनता की लंबित माँगों को पूरा करने विकास कार्यों की नींव रखी गई है। दुर्ग को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है।
दुर्ग शहर के 6 स्थानो पर किसान भवन बनाया जाना है। इसी कड़ी में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल एवं कक्ष रहेगा, जहाँ किसानो के बैठने उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा। जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानो का आना जाना लगा रहता है ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परीचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा। इसके अलावा वार्ड में एक और सामुदायिक भवन बनेगा जहाँ क्षेत्र के नागरिकों को आयोजन के उपयुक्त स्थल मिल जायेगा।
इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, पार्षद हीरोँदी चंदानीया, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, शिवेंद्र परिहार, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, दशरथ निर्मलकर, ठाकेश साहू, भूपेंद्र साहू, भोजराम यादव सहित बड़ी संख्या वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…