• April 2, 2025

शैक्षणिक सत्र 2025 में बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी

शैक्षणिक सत्र 2025 में बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा संचालक चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर का पत्र क्रमांक/426/नसिंग छात्र / संचिशि/2025/दिनांक 16.01.2025 के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2025 में बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन हेतु व्यापम को प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उक्त प्रस्ताव के आधार पर व्यापम द्वारा परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन देने हेतु संभावित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे । उपरोक्त प्रवेश परीक्षाओं हेतु परीक्षा शुल्क के सम्बंध में राज्य शासन से प्राप्त पत्र सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, द्वारा परीक्षा शुल्क माफ किये जाने के सम्बंध में जारी पत्र क्रमांक एफ 10-2 /2022/एक (1), दिनांक 08 अप्रैल 2022 के अनुसार छ.ग. राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं लिया जावेगा ।
विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapameg.egstate.gov.in पर उपलब्ध है, या आप 87708 99608 पर भी संपर्क कर सकते हैं….


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…