• April 9, 2025

एक या दो दिनों में साय मंत्रिमंडल का विस्तार संभव, दुर्ग से गजेंद्र बन सकते हैं मंत्री, रिकेश संसदीय सचिव, बिलासपुर से अमर, रायपुर से मूणत व पुरेन्दर के नामों पर भी चर्चा

एक या दो दिनों में साय मंत्रिमंडल का विस्तार संभव, दुर्ग से गजेंद्र बन सकते हैं मंत्री, रिकेश संसदीय सचिव, बिलासपुर से अमर, रायपुर से मूणत व पुरेन्दर के नामों पर भी चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साय केबिनेट का विस्तार एक दो दिनों के भीतर हो सकता है। वर्तमान में साय केबिनेट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ 11मंत्री है। दो मंत्रियों के पद खाली है। इन्ही दो पदों को भरे जाने की संभावना है। नये मंत्रियों के नामों की घोषणा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश की बैठक के बाद हो सकती है। वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का संभागवार विश्लेषण करे तो पता चलता है कि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। यही वजह है कि सरगुजा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ चार को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है। बिलासपुर संभाग की 24 सीटों में से दस सीटे भाजपा ने जीती है। 14 सीटें कांग्रेस के पास है। यहां से तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। इसी तरह दुर्ग संभाग की 20 सीटों में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है। 10 सीटे कांग्रेस के पास है। यहां से दो मंत्री बनाए गये है। रायपुर व बस्तर संभाग से एक-एक मंत्रियों को जगह दी गई है। इसलिए बस्तर व रायपुर का भी मंत्रिमंडल में दावा मजबूत बताया जा रहा है। रायपुर संभाग के दावे के कमजोर होने की वजह निगम व मंडलों में रायपुर संभाग से सर्वाधिक 14 लोगों को स्थान दिया जाना हो सकता है।
राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल में बिलासपुर और दुर्ग संभाग का दावा सबसे मजबूत बताया जा रहा है। बिलासपुर संभाग से अमर अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है। अमर अग्रवाल भाजपा के फाउन्डर रहे वरिष्ठ नेता स्व. लखीराम अग्रवाल के पुत्र है और रमन सरकार के कार्यकाल में तीन बार केबिनेट मंत्री रह चुके है। इसी तरह दूसरे क्रम पर दुग संभाग के भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव का नाम है। श्री यादव आर.एस.एस. के बैकग्राउन्ड से आते है। प्रदेश में यादव समाज की बहुलता है। यादव समाज से अभी तक मंत्रिमंडल में और निगम व मंडलों में किसी को भी प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं दिया गया है। यादव समाज को साधने भाजपा गजेन्द्र यादव को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व का अवसर दे सकती है। रायपुर संभाग से राजेश मूणत व पुरेन्दर मिश्रा का नाम चर्चा में है। बस्तर से किसी का नाम आगे नहीं आया है।
जाने दुर्ग के विधायक की पृष्ठभूमि
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव आर.एस.एस. के प्रदेश प्रभारी रहे बिसरा राम यादव के पुत्र है। पिछला विधानसभा चुनाव रिकार्ड मतों से जीते है। पिछले दो दशक से अधिक समय से भाजपा में सक्रिय है। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक ढंग से निर्वहन कर चुके है। प्रदेश में सबसे कम उम्र की अवस्था में पार्षद बनने का रिकार्ड भी श्री यादव के खाते में दर्ज है। सरल सहज और मिलनसार होने के कारण पार्टी व समाज के साथ जनसामान्य में भी लोकप्रिय है। नगर निगम के चुनाव में श्री यादव ने भाजपा को एतिहासिक जीत दिलाकर अपनी कार्यक्षमता का भी अहसास करा दिया है। पार्टी के जमीनी नेता है। जमीन से उठकर संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओं का ध्यान खीचने में सफल रहे है। विधायक के रूप में काम करते हुए पार्टी की नीति व रीतियों को आगे बढ़ाने के साथ केन्द्र व राज्य की योजनाओं का लाभ जनसामान्य को दिलाने सक्रिय है और डबल इंजन की सरकार से विकास का सिलसिला आगे बढ़ाने का क्रम भी जारी रखे हुए है। विधायक श्री यादव जैसे पहले थे वैसे आज भी है उनके व्यवहार में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आया है चाहे अमीर हो या गरीब सबके साथ सामान्य रूप से मिलते है।


Related News

देवरबीजा के नायब तहसीलदार ने सड़क पर उतरकर मवेशियों को हटाया

देवरबीजा के नायब तहसीलदार ने सड़क पर उतरकर मवेशियों को हटाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मनीराम नामक व्यक्ति केंदवई,ग्राम निवासी ने बताया घोटु नदी में पुल के ऊपर ,भेड़नी…
बेमेतरा में प्रतिबंध के बाद भी जलाया जा रहा पैरा, देखने और जांचने वाला कोई नहीं

बेमेतरा में प्रतिबंध के बाद भी जलाया जा रहा पैरा, देखने और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में फसल कटाई के बाद कई जगहों में बचे हुए पैरा को जला…
बेमेतरा में भू जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंचा, जल स्तर 29 मीटर के पार, प्रशासन अलर्ट

बेमेतरा में भू जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंचा, जल स्तर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जगदीश प्रसाद गोंड़ से ट्राई सिटी एक्सप्रेस को गर्मी…