• April 10, 2025

अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए वरिष्ठ नेता अरुण वोरा

अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए वरिष्ठ नेता अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा आज अहमदाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। “न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष” थीम पर आधारित इस अधिवेशन में देशभर से 1700 से अधिक चुने हुए व मनोनीत सदस्य, सांसद, मंत्री और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह अधिवेशन ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि इसे महात्मा गांधी की कांग्रेस अध्यक्षता के 100 वर्ष और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पर आयोजित किया गया है। अधिवेशन का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और देश के समसामयिक मुद्दों पर रणनीति बनाना है।

वोरा ने अधिवेशन के पहले दिन मीडिया से चर्चा करते हुए कहा आज़ादी के दौर से लेकर आज तक, जब-जब कांग्रेस ने अधिवेशन किया है, देश को एक नई दिशा, नई ऊर्जा और एक नई उम्मीद मिली है। आज देश एक कठिन दौर से गुजर रहा है—किसान भूखा है, युवा बेरोज़गार हैं, महंगाई चरम पर है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और भ्रष्टाचार बेतहाशा फैल रहा है।

उन्होंने आगे कहा ऐसे समय में यह अधिवेशन सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि एक जनसंघर्ष की शुरुआत है। कांग्रेस का यह अधिवेशन हम सभी को एकजुट होकर इन चुनौतियों से लड़ने की ताकत देता है। ‘संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ के न्यायपथ पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।”

गौरतलब है कि यह स्वतंत्रता के बाद गुजरात में कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।


Related News

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं दिव्यांग हितग्राहियों का घर-घर जाकर किया महतारी वंदन योजना का केवाइसी 

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल:…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं…
दुर्ग के सिकोला बस्ती में लगेगी शिवजी की भव्य प्रतिमा, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग के सिकोला बस्ती में लगेगी शिवजी की भव्य प्रतिमा, मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 स्थित सिकोला…
जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन

जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी, जिला राजनांदगांव की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज…