• April 13, 2025

बजरंगबली की शरण में अरुण वोरा : जयंती पर शहर के प्रमुख मंदिरों में किए दर्शन,जताई जनकल्याण की कामना

बजरंगबली की शरण में अरुण वोरा : जयंती पर शहर के प्रमुख मंदिरों में किए दर्शन,जताई जनकल्याण की कामना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर के विभिन्न प्रमुख हनुमान मंदिरों में जाकर बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी दिन की शुरुआत सेक्टर-9 स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से की, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है।

इसके पश्चात वोरा ने दुर्ग रोडवेज के पास स्थित हनुमान मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर, मालवीय नगर, और अग्रसेन चौक सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर श्री बजरंगबली से शहरवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर वोरा ने कहा हनुमानजी संकट हरने वाले देवता हैं।उनका आशीर्वाद पाकर एक नई ऊर्जा और जनसेवा की प्रेरणा मिली है। आज जब समाज को एकजुटता, ऊर्जा और सकारात्मकता की आवश्यकता है, ऐसे समय में बजरंगबली की कृपा हम सबको नई दिशा और बल प्रदान करती है। मैंने आज उनके चरणों में यह प्रार्थना की है कि दुर्ग शहर में सदैव शांति, सद्भाव और विकास का वातावरण बना रहे।

पूरे दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। चारों ओर गूंजते जय बजरंगबली के जयकारों, गूंजते भजन और उमड़ती श्रद्धा ने आज दुर्ग शहर को पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…