• April 13, 2025

हनुमान जयंती पर विधायक गजेंद्र ने शहरवासियों को दी शुभकामनायें

हनुमान जयंती पर विधायक गजेंद्र ने शहरवासियों को दी शुभकामनायें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। हनुमान जयंती शहरवासियों ने पूरे उत्साह से मनाया। इस दौरान शहर के लोग हनुमान जी की भक्ति में लीन रहे, हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के मंदिरो में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रमों में विधायक गजेंद्र यादव भी शामिल हुए इस दौरान वे हनुमान जी को चोला चढ़ाकर महाआरती में शामिल हुए, उन्होंने हनुमान जयंती की शुभकामनायें देते हुए शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारे के साथ भक्ति गीतों पर झूमते युवाओ की टोली से शहर का माहौल सराबोर रहा।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की अब लोग अपने धर्म को लेकर जागरूक होने लगे है। हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे, तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा। उन्होंने सभी को हनुमान जी की तरह अपने धर्म की रक्षा के प्रति सच्चे सेवक बनने का आव्हान किये। जब पूरी श्रद्धा से भक्त भगवान हनुमान के जन्म का उत्सव मनाते हैं, उनको चोला चढ़ाते हैं, हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और संकटमोचन से अपने जीवन के दुख-दर्द दूर करने की प्रार्थना करते हैं तो निश्चित ही हनुमान जी सबका संकट दूर करते है। विधायक गजेंद्र आज सुबह 3 बजे सेक्टर 09 स्थित हनुमान मंदिर पहुँचे और पवनसुत हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सभी जनमानस के सुख समृद्धि की कामना किये इस दौरान मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जन्मोत्सव की शुभकामनायें दिए, इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुँचे और मंदिर समितियों के साथ पूजा पाठ और भोग भंडारा में शामिल हुए। आयोजक समिति द्वारा भगवा फेंटा से उनका सम्मान भी किये।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…