• April 14, 2025

समानता न्याय और स्वतंत्रता सही अर्थ बाबा साहेब ने बताया: धीरज

समानता न्याय और स्वतंत्रता सही अर्थ बाबा साहेब ने बताया: धीरज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के पूर्व महापौर व लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल सोमवार को डॉ बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए ।
उन्होंने कहा कि आज हम केवल एक महापुरुष की जयंती नहीं मना रहे, बल्कि उस विचार की शक्ति को नमन कर रहे हैं जिसने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का असली अर्थ सिखाया। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।उनका जीवन हमें ये सिखाता है कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है और आत्म-सम्मान सबसे बड़ा अधिकार।
आज, जब हम 2025 में खड़े हैं, हमें फिर से उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि हम एक ऐसा भारत बना सकें, जहाँ हर व्यक्ति को बराबरी का हक मिले। बाबासाहेब का सपना, हमारा संकल्प बनना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Related News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों की घोषणा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों की घोषणा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के…
अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय भेंट, कुशलक्षेम जाना

अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय भेंट, कुशलक्षेम जाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से…
मंत्री गजेन्द्र यादव का बस सफर, आमजन से जुड़कर उनसे संवाद किये

मंत्री गजेन्द्र यादव का बस सफर, आमजन से जुड़कर उनसे संवाद किये

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज सादगी और जनसेवा…