• April 14, 2025

समानता न्याय और स्वतंत्रता सही अर्थ बाबा साहेब ने बताया: धीरज

समानता न्याय और स्वतंत्रता सही अर्थ बाबा साहेब ने बताया: धीरज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम के पूर्व महापौर व लोकप्रिय कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल सोमवार को डॉ बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए ।
उन्होंने कहा कि आज हम केवल एक महापुरुष की जयंती नहीं मना रहे, बल्कि उस विचार की शक्ति को नमन कर रहे हैं जिसने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का असली अर्थ सिखाया। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।उनका जीवन हमें ये सिखाता है कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है और आत्म-सम्मान सबसे बड़ा अधिकार।
आज, जब हम 2025 में खड़े हैं, हमें फिर से उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि हम एक ऐसा भारत बना सकें, जहाँ हर व्यक्ति को बराबरी का हक मिले। बाबासाहेब का सपना, हमारा संकल्प बनना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…