• April 15, 2025

विपक्षी कहते है कि वर्तमान सरकार में बड़े निर्णय नहीं हो सकता लेकिन बड़े निर्णय लेकर दिखाया हैं मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने – सरोज पांडेय

विपक्षी कहते है कि वर्तमान सरकार में बड़े निर्णय नहीं हो सकता लेकिन बड़े निर्णय लेकर दिखाया हैं मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने – सरोज पांडेय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के कार्यक्रमों की श्रृंखला में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन दुर्ग शहर के जलाराम वाटिका में संपन्न हुई आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद विजय बघेल मंचासीन अतिथि कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक विधायक गजेंद्र यादव तेलघानी विकास निगम आयोग अध्यक्ष जितेंद्र साहू निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा महापौर अलका बाघमार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी चंद्रिका चंद्राकर सावलाराम डहरे पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन सभापति श्याम शर्मा कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू राजेंद्र पाध्ये मंडल भाजपा अध्यक्ष मनमोहन शर्मा कौशल साहू महेंद्र लोढ़ा कमलेश फेकर वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर उपस्थित रहे आयोजित सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी की अतीत और संघर्ष विस्तार पूर्ण वर्णन किया |
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज आप सभी सदस्य सम्मेलन में उपस्थित हुए हैं प्राथमिक सदस्य बनने के पश्चात हम सभी सक्रिय सदस्य बनते हैं लेकिन निर्धारित संख्या में हम सभी ने प्राथमिक सदस्य बनाया है इस बार जो चुनाव हुए अबकी बार 400 पार का लेकिन गठबंधन की सरकार बनी लेकिन देश में हमने देखा कि 99 सीट वाली पार्टी हमारा प्रधानमंत्री बनेगा हम देश चलाएंगे ऐसा कहने लगे विपक्षी पार्टी कहती थी कि सरकार के द्वारा कोई बड़ा निर्णय नहीं ले पाएंगे लेकिन हमारी सरकार साहसिक निर्णय लेना शुरू कर दिया सकरी सदस्य सम्मेलन में हमारी सरकार के द्वारा जो निर्णय लिए जाते हैं वह नीचे तक जा सके हम सभी सक्रिय सदस्यों का दायित्व बनता है मैं आप सभी से आग्रह करती हूं पार्टी और आगे लेकर जाएं ऐसा कार्य करते रहें |
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आज हम पार्टी के अतीत को याद कर रहे हैं अतीत को याद करने वाला आगे बढ़ता है मेरा सौभाग्य की आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से मैं उस संसद में पहुंच पाया जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा कई साहसिक निर्णय लिया जा रहे हैं उन सभी का मैं साक्षी बन रहा हूं आप सभी के सहयोग से आज हम सभी ऐसी पार्टी कार्यकर्ता है इसके नेता विश्व के सर्वमान्य नेता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने कई विकास ने आयामों को पाया है आज हम सभी को छोटे कार्यकर्ताओं की पीठ को थपथपाना है उनके सुख-दुख में सहभागिता निभानी है | फिर मैं इतना जरूर कहूंगा जो अपने अतीत को भूल जाएगा उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा |
दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते कि विधानसभा सत्र में अलग-अलग विषय पर हमें बोलना पड़ता है और सुनना भी पड़ता है और जो जितना सुनेगा उतना आगे बढ़ेगा भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत 1980 से हूई 45 वर्ष की यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है 1977 में दुर्ग जंक्शन से दुर्ग के सांसद मोहन भैया थे और उस समय दुर्ग में अकाल पड़ा हुआ था नगर में घूम-घूम कर रोटी कलेक्शन करते साइकिल से जाकर साजा उस क्षेत्र में रोटी का वितरण करते थे, इस तरह हमारे दुर्ग में से कई कार्यकर्ता हैं जिन्होंने संघर्ष की जो गाथा लिखी है वह अविस्मरणी है आज उनके संघर्ष को हम याद करें और संघर्ष का परिणाम यह है कि हम आज एक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी सबसे ज्यादा सांसद विधायक जनप्रतिनिधि वाली पार्टी हैं मैं अंत में इतना ही कहूंगा की पार्टी के इतिहास को हम अनदेख ना करें उनके संघर्ष को आत्मसात करें और पार्टी को लगातार मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें
दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा पार्टी है विगत 6 अप्रैल से 14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर के जन्म जयंती तक हमने कार्यक्रम मनाया पार्टी के निर्देशानुसार सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन भी इसी कार्यक्रमों की कड़ी में है पार्टी पंच निष्ठा के सिद्धांतों पर कार्य करती देश और जनता के बीच में जो कार्य कर सके वह हम सभी को करना है मैं इतना ही कहूंगा की हमारे पार्टी के पूर्वजों ने जो संघर्ष किया उसकी परिणाम यह है कि आज हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है आज पार्टी के बदौलत हमें मान सम्मान प्राप्त होता है और उसे वैभव और मान सम्मान को बरकरार रखने का दायित्व भी हम सभी का मुख्य उत्तरदायित्व है आप इसी तरह पार्टी का नाम आगे करें बढ़ाएं |
आयोजित कार्यक्रम में निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा राजेंद्र पाध्ये दिलीप साहू ने भी संबोधित किया स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन ने दिया कार्यक्रम का संचालन मंत्री दीपक चोपड़ा ने किया एवं आभार मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू ने किया

आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंद खुराना कांतिलाल जैन जिला मंत्री आशीष निमजे , कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सहकार्यालय मंत्री अनूप सोनी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड सोशल मीडिया सह जिला संयोजक नारायण दत्त तिवारी आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत विनय महोबिया सरिता मिश्रा संतोष सोनी महिला मोर्चा जिला दिव्या कलिहारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव कार्यक्रम शह प्रभारी एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा कार्यक्रम सह प्रभारी रितेश शर्मा जय श्री राजपूत ममता देवांगन विद्या नामदेव श्वेता बक्शी चंपा साहू नवीन पवार राजेश सिंह राजपूत मनीष भंडारी आशीष खंडेलवाल अनिकेत यादव दिनेश नालोदे मीना सिंह अरुण सिंह लीना दिनेश देवांगन काशीराम कोसरे नीलेश अग्रवाल शशि साहू सरिता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…