• April 16, 2025

13 बटुकों का उपनयन संस्कार, दूल्हे की तरह निकली बारात, परिजनों ने किया डांस

13 बटुकों का उपनयन संस्कार, दूल्हे की तरह निकली बारात, परिजनों ने किया डांस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। सरयूपारिण ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में 13 बटुक का उपनयन संस्कार का सामाजिक भवन में कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे सभी बहुक परिवार के आगमन व स्वागत से हुई। सभी बटुकों एवं परिवारजनों के आगमन के बाद भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करके उपनयन संस्कार के नेंग-जोग की तैयारियां शुरू की गई। उपनयन संस्कार के मुख्य आचार्य रुपेश शास्त्री एवं सहयोगी के रूप में पं. मयंक शर्मा थे। सभी बटुक छग के अलग-अलग जिलों से आए थे। इनमें रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, खरियार रोड, बालोद, दल्लीराजहरा के बटुक शामिल थे। कार्यक्रम मुख्य रूप से नारी पाण्डेय थीं। अध्यक्ष केएन शर्मा और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अपर्णा चौबे के निर्देशन में ब्राह्मण समाज के लुचकीपारा प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, भगवद्री भवन में हुआ समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई। तेलमाटी, चूलमाटी आदि सभी रस्मों में बाजे-गाजे के साथ सभी बटुकपरिवारों एवं प्राधिकारियों की प्रशंसनीय भागीदारी रही। इसके बाद तेल-हल्दी चढ़ाना, मुंडन संस्कार, शिक्षा दीक्षा-भिक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिर नहडोदी के बाद सभी बटुकगण एवं परिवार जन बारात के लिए तैयार हुए। बटुक भी दूल्हे की तरह तैयार हुए। फिर बाजे-गाजे के साथ सामाजिक भवन से चंडी माता माता दर्शन को निकले। बारात शोभायात्रा में सभी परिवारजन मौजूद थे। इस अवसर पर अखंड ब्राहाण समाज की अध्यक्ष भारती किरण शर्मा, निशा शर्मा, विभा तिवापी, बीनू तिवारी, सुमन पाण्डेय, आरती, योगिता, गीतांजलि, आशा तिवारी, पूनम, आरती, दुर्गेश, ममता तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…