• August 10, 2024

पाटन में 12 को कांवर यात्रा, जितेंद्र वर्मा ने समर्थकों के साथ स्थल का जायजा लिया

पाटन में 12 को कांवर यात्रा, जितेंद्र वर्मा ने समर्थकों के साथ स्थल का जायजा लिया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग

बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र की बैठक गांव -गांव में अनवरत जारी है। 12 अगस्त 2024 को पाटन से निकलने वाला कांवड़ यात्रा भव्य होने वाला हैं। समिति के संयोजक और बीजेपी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में ठाकुराइन टोला में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर जायजा लिया एवं 12 अगस्त के लिए योजना बनाई। विगत वर्ष हुए 21,000 रुद्राक्ष वितरण में सहयोग प्रदान करने के लिए संयोजक वर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांवड़ यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल कांवड़ यात्रा में ठाकुराइन टोलावासियों का अद्वितीय सहयोग प्राप्त होता हैं। भोजन व्यवस्था से लेकर पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाकार्यों में टोलवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार भी कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी संकल्पित हैं। एक मुट्ठी दान, भगवान शंकर के नाम से प्राप्त जनसहयोग से प्राप्त दान से महाप्रसाद बनेगा। जिसे सभी शिवभक्तो को प्रदान किया जाएगा। गांव-गांव, घर-घर में कांवड़ यात्रा को लेकर सभी उत्साहित हैं। इस अवसर पर श्री वर्मा ने सभी को अधिक से अधिक जनसम्पर्क कर कांवड़ यात्रा में शामिल होके के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रुप से जितेन्द्र वर्मा, विनोद साहू, दिलीप साहू, माधव वर्मा, निक्की भाले, गिरधर वर्मा, रमेश वर्मा, केवल देवांगन, भीखम निषाद, ललित निषाद, प्रेमलाल निषाद, नरसिंग निषाद, गोवर्धन निषाद, छबि निषाद, लाला निषाद, लीलागर निषाद, भागवानी निषाद, हेमलाल, निलेश, बृजेन्द्र, टीकमलाल सहित बोल बम कांवर यात्रा समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

 

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…